Gurugram Bhiwani (Haryana) Coronavirus 17316 Cases Count District Wise [Updates]; Faridabad Sonipat Rohtak Karnal Sirsa Hisar | 499 नए मामले आए; 5 जिलों में 11 मरीजों की कोरोना से मौत, 60 की हालत नाजुक

  • अभी तक प्रदेश भर से 13 हजार 335 मरीज किए जा चुके हैं डिस्चार्ज
  • 3893 एक्टिव मरीज मौजूद, अब 19 दिन में दोगुने हो रहे मरीज

दैनिक भास्कर

Jul 06, 2020, 08:55 PM IST

पानीपत. हरियाणा में सोमवार को 499 मरीजों के साथ कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 17,504 पहुंच गई। 11 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। चिंता की बात यह है कि 60 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 41 मरीज ऑक्सीजन के सहारे सांसें ले रहे हैं तो 19 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं।

प्रदेश में कोरोना को हराकर घर पहुंचने वालों की तादाद में हर रोज इजाफा हो रहा है। कुरुक्षेत्र से भाजपा विधायक सुभाष सुधा सहित 391 मरीज ठीक होकर घर लौटे। लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच रिकवरी रेट व दोगुने मामलों की अवधि में सुधार हो रहा है। 76 फीसद यानी 13335 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 3893 मरीज में अस्पताल में भर्ती हैं।

नए मामलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 123, गुड़गांव में 109, रोहतक में 104, सोनीपत में 82, करनाल में 16, नूंह में 13, पलवल में 12, कैथल में 9, झज्जर में 8, सिरसा में 7, यमुनानगर में 5, अंबाला में 4, पंचकूला में 3 तथा पानीपत व फतेहाबाद में 2-2 संक्रमित मिले। जबकि, गुड़गांव में 182, फरीदाबाद में 105, भिवानी में 28, रेवाड़ी में 27, सोनीपत में 21, नूंह में 11, पलवल में 6, पानीपत में 5, फतेहाबाद में 3, पंचकूला, सिरसा व कैथल में 1-1 मरीज ठीक होकर घर लौटा।

अब तक 276 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 276 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 204 पुरुष और 72 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 101, फरीदाबाद में 95, सोनीपत में 20, रोहतक में 12, करनाल में 8, पानीपत व हिसार में 7, रेवाड़ी में 5, अंबाला, झज्जर व जींद में 4-4, पलवल, भिवानी में 3 तथा नूंह, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति

  • प्रदेश में अमेरिका से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 17,504 पर पहुंच गया। इनमें गुड़गांव में 6058, फरीदाबाद में 4648, सोनीपत में 1548, रोहतक में 760, अम्बाला में 375, पलवल में 364, भिवानी में 498, करनाल में 421, हिसार में 282, महेंद्रगढ़ में 297, झज्जर में 349, रेवाड़ी में 386, नूंह में 254, पानीपत में 246, कुरुक्षेत्र में 156, फतेहाबाद में 129, पंचकूला में 123, जींद में 119, सिरसा में 138, यमुनानगर में 112, कैथल में 119, चरखी दादरी में 87 पॉजिटिव मिले। 
  • 14 इटली के नागरिकों समेत कोरोना को मात देने वालों का प्रदेश में आंकड़ा 13,335 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 5011, फरीदाबाद में 3714, सोनीपत में 1025, रोहतक में 533, अम्बाला में 315, पलवल में 263, भिवानी में 377, करनाल में 249, हिसार में 192, महेंद्रगढ़ में 200, झज्जर में 244, रेवाड़ी में 141, नूंह में 186, पानीपत में 147, कुरुक्षेत्र में 114, फतेहाबाद में 102, पंचकूला में 104, जींद में 91, सिरसा में 97, यमुनानगर में 95, कैथल में 55, चरखी दादरी में 45 ठीक हो चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mamata Banerjee launches document scanning app, says it reflects patriotism - kolkata

Mon Jul 6 , 2020
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee on Monday launched a mobile application, developed by the state’s information technology department, to scan documents and said it reflects patriotism. Click here for full Covid-19 coverage The state government’s ‘Self Scan’ app came days after the Centre banned 59 Chinese mobile applications and […]

Breaking News

Recent Posts