FIR registered in the case of assault and nuisance in Kautkar | कटोखर में मारपीट व उपद्रव के मामले में प्राथमिकी दर्ज

मांझी13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • एक पक्ष ने 66 तो दूसरे ने किया 51 लोगों को नामजद

थाना क्षेत्र के कटोखर गांव में बुधवार को मारपीट, पथराव व उपद्रव मामले में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में एक पक्ष ने जहां 66 लोगों को नामजद किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने 51 लोगों को नामजद किया है। दोनों पक्षों के आवेदन में तीन सौ अज्ञात लोगों पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। मारपीट के कारण तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार कैम्प कर रही है। उधर घटना के दूसरे दिन भी कटोखर बाजार की दुकानें बंद रहीं।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि गंवई सड़क पर तेज गति से बाइक चलाने से रोकने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई उसके बाद दो समुदाय विशेष के लोग गोलबंद होकर दो स्थानों पर एक दूसरे पर रोड़ेबाजी करने लगे। जबकि एक पक्ष का कहना है कि जाति सूचक शब्दों के साथ उनको चलने से रोका गया।

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि एक समुदाय विशेष के मुहल्ले से गुजरने के दौरान लड़कियों पर फब्तियां कसी गई। जिससे आक्रोशित होकर लोग पथराव करने लगे। हालांकि सच्चाई क्या है पुलिस इसकी गम्भीरता से तहकीकात कर रही है। वहीं नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए एकमा व दाउदपुर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की जा रही है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

সুশান্ত-কাণ্ডেও তালেগোলে সেই হৃতিককে টেনে 'খোরাক' কঙ্গনা

Fri Aug 21 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন: সুশান্ত সিং রাজপুতের রহস্যমৃত্যুর পর থেকে বলিউডে স্বজনপোষণ (Nepotism) ও মাফিয়ারাজ নিয়ে সরব অভিনেত্রী কঙ্গনা রানাওয়াত (Kangana Ranaut)। তাপসী পন্নু থেকে রিয়া চক্রবর্তী, মহেশ ভট্ট, করণ জোহর- সকলেই কঙ্গনার নিশানায়। এবার ঘুরে ফিরে হৃতিকের নামও টানলেন কঙ্গনা। আর সেটাই হয়ে উঠেছে সামাজিক যোগাযোগ মাধ্যমের হাসির খোরাজ। হৃতিকভক্তদের সারমর্ম,’হৃতিকের […]

Breaking News

Recent Posts