सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के सबसे बड़े थोक बाजार सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट को शुक्रवार से एक हफ्ते के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट की मछली मंडी से जुड़े दो व्यवसायियों की कोरोना से मौत के बाद जिला प्रशासन ने मछली मंडी को बंद करने का फैसला लिया। मंडी आगामी 19 जून तक बंद रहेगा। वही आज जिला प्रशासन की ओर से पूरे बाजार में बेरिकेड कर पुलिस की तैनाती कर दी गयी है।
जिला प्रशासन सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में मछलियों की अधिकांश आवक दक्षिण भारत से ही होती है। इसके अतिरिक्त बिहार, उत्तर प्रदेश, दक्षिण बंगाल के साथ उत्तर बंगाल के विभिन्न इलाकों से भी मछलियां सिलीगुड़ी पहुंचती है। जिससे कोरोना संक्रमण बढ़ने की खतरा को देखते हुए मछली मंडी को बंद करने का फैसला लिया गया है। दूसरी तरफ अचानक मछली मंडी बंद किये जाने के बाद आज सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट होलसेल फिश मर्चेंट एसोसिएशन ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा है।
सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट होलसेल फिश मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव बापी चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अचानक मछली मंडी बंद करने के फैसले से 40 लाख का माल मंडी में फंस गया है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से मंडी में रखी मछलियों को निकालने के लिए कुछ समय मांगा गया है।
यह खबर भी पढ़े: HDFC ने कर्ज पर ब्याज दर 0.20 फीसदी घटाया, नई दरें लागू
यह खबर भी पढ़े: पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना को मिली जमानत

