- घटना शुक्रवार दोपहर को शेखुपुरा के नजदीक सुच्चा सौधा रेलवे फाटक पर हुई
- घटना में कुल 10 लोग घायल हैं, इनमें से 8 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

रविंदर सिंह रॉबिन
Jul 03, 2020, 06:50 PM IST
अमृतसर/लाहौर. पाकिस्तान में शुक्रवार दोपहर एक ट्रेन हादसे में 19 सिख श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सिख श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस लाहौर से कराची जा रही शाह हुसैन एक्सप्रेस से टकरा गई। हादसा ननकाना साहिब के करीब सुच्चा सौधा रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। यहां कोई गेट नहीं है। 15 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। कुल 10 लोग घायल हैं। 8 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 35 राहतकर्मी मौके पर मौजूद हैं।
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि एक्सीडेंट की वजह बिना गेट वाली रेलवे क्रॉसिंग है। यहां तेज रफ्तार शाह हुसैन एक्सप्रेस निकलने वाली थी। इसी दौरान बस के ड्राइवर ने भी रेलवे लाइन क्रॉस करने की कोशिश की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान में सिख श्रद्धालुओं की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारवालों और दोस्तों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।’’
Pained by the tragic demise of Sikh pilgrims in Pakistan. My thoughts are with their families and friends in this hour of grief.
I pray that those pilgrims injured recover at the earliest.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 3, 2020

इमरान ने शोक व्यक्त किया
घटना पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी शोक जताया। उन्होंने ट़्वीट किया, ‘‘शेखूपुरा के पास रेलवे क्रॉसिंग पर आज दोपहर दुर्घटना से गहरा दुख हुआ, नतीजतन कम से कम 20 लोग मारे गए। इनमें खासतौर पर सिख तीर्थयात्री थे, जो ननकाना साहिब से लौट रहे थे। निर्देश दिया है कि घायलों का उचित इलाज कराया जाए।’’
Deeply saddened at the accident this afternoon at a railway crossing near Sheikhupura which resulted in the death of atleast 20 people, mainly Sikh pilgrims returning from Nankana Sahib. Have directed that proper medical care be provided to the injured.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) July 3, 2020

Update : Train-Coaster collided
Total Expired: 19
Total injured: 08
All patients will be shift DHQ SKP#pakistan#trainaccident#GoryVideopic.twitter.com/NYATkRzt79— Ravinder Singh Robin ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ راویندرسنگھ روبن (@rsrobin1) July 3, 2020
रेल मंत्री शेख रशीद ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि सभी सिख श्रद्धालु ननकाना साहिब से मत्था टेककर लौट रहे थे।
#Breaking ; Ninteen members of a Sikh family died in an accident after the van in which they were traveling rammed in a train near #Farooquabad Pakistan. pic.twitter.com/S3AiS63z1D
— Ravinder Singh Robin ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ راویندرسنگھ روبن (@rsrobin1) July 3, 2020
पिछले साल दो हादसों में 100 लोग मारे गए थे
पाकिस्तान में पिछले साल अक्टूबर में तेजगाम रेल हादसा हुआ था। इसमें 89 लोगों की मौत हो गई थी। तब इमरान खान का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हुआ था। यह वीडियो नवाज शरीफ के दौर का था। तब इमरान ने रेल हादसे पर रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। हालांकि, तेजगाम हादसे के बाद उन्होंने बड़बोले रेल मंत्री शेख रशीद का बचाव किया था। इसके अलावा 1 जुलाई 2019 को सादिकाबाद में मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर में 11 लोग मारे गए थे।
ये भी पढ़ें:
कराची-रावलपिंडी एक्सप्रेस में गैस सिलेंडर फटने से आग लगी; 74 की मौत, 40 जख्मी
75 लोगों की मौत के बाद इमरान का पुराना वीडियो वायरल; कहा था- रेल हादसों में मंत्री फौरन इस्तीफा दें
