Alwar News In Hindi : Arrest of girl child gang rape 11 days not arrested, medical examination not done | बालिका से गैंगरेप के आराेपी 11 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं, मेडिकल जांच भी नहीं कराई

  • किशनगढ़बास थाने में दर्ज है मामला, मेव पंचायत ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

दैनिक भास्कर

Jul 11, 2020, 04:23 AM IST

अलवर. किशनगढ़बास थाना इलाके की रहने वाली गैंगरेप पीड़िता 13 साल की नाबालिग बालिका ने एसपी भिवाड़ी से आराेपियाें काे गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं जिला मेव पंचायत के संरक्षक शेर मोहम्मद ने गैंगरेप के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हाेने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। 
पीड़िता व मेव पंचायत के संरक्षक शेर मोहम्मद ने शुक्रवार काे इस संबंध में मेव बोर्डिंग में प्रेसवार्ता की। पीड़िता ने बताया कि वह 20-25 दिन पहले अपनी भुआ के घर गांव मन्नाका आई थी। यहां भुआ के पड़ाेसी युवक सोयब पुत्र हस्सा उर्फ पप्पू खान ने घर दिखाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया ओर अश्लील वीडियो बना ली। आराेपी युवक ने उसे शादी करने का झांसा देकर एक मोबाइल दिया। बाद में वह अपने गांव चली गई।

इसके बाद 30 जून काे आराेपी युवक ने उसे फाेन कर गांव के बाहर सड़क पर बुलाया। उसने मना किया ताे आराेपी युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे डरकर वह सड़क पर आ गई। वहां से आराेपी युवक व उसका जीजा उसे एक कार से अलवर के एक होटल में ले गए, जहां रात में उन्हाेंने गैंगरेप किया और उसे 50 हजार रुपए दिए। साेयब के भाई ने भी दुष्कर्म किया।

सुबह ये रुपए आरोपियों ने वापस ले लिए और पीड़िता काे बंधक बना लिया। इस बीच, पीड़िता के ताऊ ने एक जुलाई को किशनगढ़बास थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़िता का आराेप है कि आरोपियों ने मिलीभगत ने उसे किशनगढ़बास थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके मनमर्जी से बयान दर्ज कर उसे परिजनों को सौंपने के बजाए बालिकागृह अलवर भिजवा दिया। मेडिकल जांच भी नहीं कराई।

जिला मेव पंचायत संरक्षक शेर मोहम्मद ने कहा कि यदि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किशनगढ़बास थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नाबालिग बालिका के अपहरण व गैंगरेप का मामले की जांच डीएसपी कर रहे हैं।
^पुलिस का आरोपियों से मिलीभगत का आरोप गलत है। जांच के बाद बालिका से गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-तारा चंद, सीओ, किशनगढ़बास

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal reports 1,200 new COVID-19 cases, 26 more dead

Fri Jul 10 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Published: July 11, 2020 1:59:56 am A KMC worker sprays disinfectant in a containment zone at Ultadanga in Kolkata. (Express photo by Partha Paul) West Bengal on Friday reported a record 1,198 cases, and 26 deaths as it continued to reel from a […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts