Bollywood News In Hindi : Actor model singer Divvya Chouksey passed away on Sunday after battling with cancer from long | कैंसर से लड़ रहीं एक्टर मॉडल दिव्या चौकसे का निधन, आखिरी शब्द- मैं मृत्यु शैय्या पर हूं, प्लीज कोई सवाल न पूछें

दैनिक भास्कर

Jul 13, 2020, 12:32 AM IST

बॉलीवुड के लिए साल 2020 बेहद बुरा गुजर रहा है। बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों के बाद अब एक्टर मॉडल और सिंगर दिव्या चौकसे का निधन हो गया। वे कई दिनों से कैंसर से जूझ रही थीं। दिव्या की कजिन सौम्या अमीश वर्मा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। इसके पहले दिव्या ने भी 18 घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज लिखा था।

दिव्या के आखिरी शब्द

दिव्या ने अपने आखिरी संदेश में लिखा था- जो मैं कहना चाहती हूं उसके लिए शब्द काफी नहीं हैं। भले ही ढेर शब्द हों लेकिन कम हैं। मुझे गायब हुए महीनों हो गए हैं, और संदेशों की भरमार है। यह समय है कि मैं आप लोगों को बताऊं, मैं अपनी मृत्यु शैय्या पर हूं। हां यह ऐसा है, मैं मजबूत हूं। उस जिंदगी के लिए जिसमें संघर्ष नहीं। कृपया कोई सवाल नहीं करें। केवल भगवान जानता है कि आप मेरे लिए कितना मायने रखते हैं। 

दिव्या साल 2011 में मिस यूनिवर्स कन्टेस्टेन्ट रह चुकी थीं। 2016 में उन्होंने फिल्म है अपना दिल तो आवारा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 2018 में दिव्या ने पटियाले दी क्वीन गाने के साथ सिंगिंग डेब्यू किया था। दिव्या के निधन की खबर सुनकर उनके साथ काम कर चुके एक्टर्स ने श्रद्धांजलि दी है। जिनमें साहिल अहमद, अंजुम फाकिह, निहारिका रायजादा का नाम शामिल है।

दिव्या का भोपाल के एडवोकेट परिवार से नाता था। उन्होंने स्कूलिंग भोपाल से की थी। इसके बाद ग्रेजुएशन दिल्ली से किया था। इसके साथ उन्होंने लंदन की बेडफोर्डशायर यूनिवर्सिटी से एक्टिंग का कोर्स किया। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमिताभ बच्चन की सलामती के लिए कोलकाता में हो रहा यज्ञ, फैंस मांग रहे दुआएं

Sun Jul 12 , 2020
कोलकाता। भारत की सांस्कृतिक नगरी के रूप में विख्यात पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की सलामती के लिए यज्ञ और पूजा हो रही है।  शनिवार रात सदी के इस महानायक के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की सूचना आई है। खुद बच्चन ने ट्वीट कर […]

Breaking News

Recent Posts