Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 July 13 Unlock 2 Day Thirteen, Coronavirus In Assam, Bihar, Delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, Kerala, World – Coronavirus Updates: रेल भवन 14 और 15 जुलाई को बंद रहेगा

खास बातें

  • महाराष्ट्र में आज कोरोना के 6497 नए मामले सामने आए और 193 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,60,924 हो गई है।
  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2738 नए मामले सामने आए और 73 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 41,581 हो गई है। 
  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28,701 नए मामले सामने आए हैं और 500 लोगों की मौत हुई है। 
  • देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 8,78,254 हो गई है, जिनमें 3,01,609 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में 5,53,471 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 23,174 लोगों की मौत हो चुकी है। 

लाइव अपडेट

10:32 PM, 13-Jul-2020

गोवा में संक्रमण के 130 नए मामले

गोवा में संक्रमण के 130 नए मामले सामने आए और 53 लोग ठीक हुए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2583 हो गई है, जिनमें 1026 मामले सक्रिय हैं, 1540 ठीक हो चुके हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 

10:05 PM, 13-Jul-2020

रेल भवन 14 और 15 जुलाई को बंद रहेगा

दिल्लीः भारतीय रेलवे का मुख्यालय रेल भवन कोविड-19 के कुछ और मामले उसके परिसर में सामने आने के बाद 14 और 15 जुलाई को बंद रहेगा। सोमवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

10:02 PM, 13-Jul-2020

नीतीश मंत्रिमंडल के एक और मंत्री संक्रमित

बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि सोमवार को जांच रिपोर्ट में शैलेश कुमार के संक्रमित पाये जाने के बाद तत्काल इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई तथा वह पटना में अपने सरकारी आवास में ही पृथक-वास में रह रहे हैं। मंत्री के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद अब उनके परिवार और कर्मचारियों की भी जांच कराई जा रही है। शैलेश कुमार, नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के दूसरे ऐसे मंत्री हैं जो कि कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।

10:00 PM, 13-Jul-2020

हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1243 हुई

हिमाचल प्रदेश में आज 891 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिनमें एक पॉजिटिव निकला और 213 के रिजल्ट का इंतजार है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1243 हो गई है, जिनमें 292 सक्रिय हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:58 PM, 13-Jul-2020

उत्तराखंडः उधमपुर जिला प्रशासन ने रुद्रपुर नगर निगम और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों फूलबाग, छतरपुर, मतकोटा, बिंदुर, खेरा, भामरौलास लोहार्री आदि में आज रात 12 बजे से 16 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया।

09:26 PM, 13-Jul-2020

राजस्थान में आज संक्रमण के 544 नए मामले, आठ की गई जान

राजस्थान में आज संक्रमण के 544 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा रात 8:30 बजे तक का है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 24,936 हो गई है, जिनमें 5788 मामले सक्रिय हैं और 518 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

09:01 PM, 13-Jul-2020

राजधानी दिल्ली में आज 1246 नए मामले, 40 लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 1246 नए मामले सामने आए, 1344 लोग ठीक हुए और 40 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1,13,740 हो गई है, जिनमें 91,312 लोग ठीक हो चुके हैं और 3411 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

08:39 PM, 13-Jul-2020

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 1435 नए मामले, 24 ने तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1435 नए मामले सामने आए, 632 मरीज ठीक हुए और 24 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 19,213 मरीज ठीक हो चुके हैं और 956 लोगों की मौत हुई है। 

08:11 PM, 13-Jul-2020

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 2738 नए मामले, 73 की मौत

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2738 नए मामले सामने आए, 839 लोग ठीक हुए और 73 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 41,581 हो गई है। इनमें 16,248 मरीज ठीक हो चुके हैं, 24572 मामले सक्रिय हैं और 761 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत
कुलगाम में तैनात सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही सीआरपीएफ में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। 

08:00 PM, 13-Jul-2020

गुजरात में बीते 24 घंटे में 902 नए मामले, 10 की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 902 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 42,808 हो गई है, जिनमें 29806 लोग ठीक हो चुके हैं और 2057 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

पंजाब में आज संक्रमण के 357 नए मामले, पांच की गई जान
पंजाब में आज संक्रमण के 357 नए मामले सामने आए, 194 लोग आज ठीक हुए और पांच लोगों की मौत हो गई। यहां पॉजिटिव मामलों की संख्या 8178 हो गई है, जिनमें 5586 लोग ठीक हो चुके हैं और 204 लोगों की मौत हुई है।   

07:47 PM, 13-Jul-2020

पाकिस्तान में कोरोना के मामले ढाई लाख से अधिक

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,769 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या ढाई लाख से अधिक हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, 69 और मरीजों की मौत हो गई है, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 5,226 हो गई। वहीं, देश में अब तक 161,917 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
 

07:38 PM, 13-Jul-2020

महाराष्ट्र में आज 6497 नए मामले, 193 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 6497 नए मामले दर्ज किए गए और 193 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,60,924 हो गई है। इनमें 1,44,507 लोग ठीक हो चुके हैं, 1,05,637 मामले सक्रिय हैं और 10,482 लोग ठीक हो चुके हैं। 

उत्तराखंड में आज 71 पॉजिटिव मामले
उत्तराखंड में आज 71 पॉजिटिव मामले सामने आए और 70 लोग ठीक हो गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 3608 हो गई है। राज्य में मौत का आंकड़ा 49 है। 

07:06 PM, 13-Jul-2020

19 राज्यों में रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से बेहतर- भारत सरकार

आज रिकवरी रेट बढ़कर 63.02 फीसदी हो गई है। 19 राज्यों में रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से बेहतर है: भारत सरकार

06:54 PM, 13-Jul-2020

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1664 नए मामले, 21 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1664 नए मामले सामने आए, 869 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 38,130 हो गई है, जिनमें 24,203 लोग ठीक हो चुके हैं, 11972 सक्रिय हैं और 955 लोगों की मौत हो चुकी है। 

06:40 PM, 13-Jul-2020

केरल में आज कोरोना के 449 नए मामले

केरल में आज कोरोना के 449 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में मृत्यु दर 0.39 फीसदी है। यहां पॉजिटिविटी रेट 2.27 फीसदी हैः राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

06:40 PM, 13-Jul-2020

आंध्र प्रदेश में एक कोरोना के मरीज के शव को रेडक्रॉस के लोग अंतिम संस्कार लिए ले गए। परिजन दो दिन पहले मेलियापुट्टी में सड़क पर शव छोड़कर भाग गए थे। रेडक्रॉस का कहना है कि अगर किसी को अंतिम संस्कार में दिक्कत आती है तो हमे बताएं, हम मृतकों का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करेंगे।

06:30 PM, 13-Jul-2020

पश्चिम बंगाल में उप मजिस्ट्रेट की कोरोना से मौत

पश्चिम बंगाल में सोमवार को एक उप मजिस्ट्रेट की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस घातक वायरस से किसी वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की मौत का यह पहला मामला है।

06:22 PM, 13-Jul-2020

सिक्किम में कुल संक्रमितों की संख्या 153 हुई

सिक्किम में कोरोना के दो नए मामले आने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 153 हो गई है, जिसमें 71 मामले सक्रिय हैं। 

06:18 PM, 13-Jul-2020

तमिलनाडु में आज 4328 नए मामले, 66 लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज कोरोना के 4328 नए मामले सामने आए हैं और 66 लोगों की मौत हुई है। वहीं, आज राज्य में 3,035 लोग ठीक भी हुए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,42,798 हो गई है, जिनमें 48196 मामले सक्रिय हैं और अब तक 2,032 लोगों की मौत हुई है। 

05:59 PM, 13-Jul-2020

तमिलनाडुः बस सेवाओं पर लगी रोक को 31 जुलाई तक बढ़ाया गया

तमिलनाडुः कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बस सेवाओं के निलंबन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले राज्य में 15 जुलाई तक बस सेवाओं को निलंबित किया गया था।

05:49 PM, 13-Jul-2020

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1935 ऩए मामले, 37 की मौत

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1935 ऩए मामले सामने आए, 1030 ठीक हुए और 37 लोगों की मौत हो गई।  इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की कुल संख्या 31103 हो गई है, जिनमें 14274 सक्रिय मामले हैं, 16464 ठीक हो चुके हैं और 365 लोगों की अब तक मौत हो चुके हैं। 

05:43 PM, 13-Jul-2020

बंगलूरू के बाद अब धारवाड़ और दक्षिण कन्नड़ जिलों में लॉकडाउन

कर्नाटक में बंगलूरू शहरी और ग्रामीण के बाद अब कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए धारवाड़ और दक्षिण कन्नड़ जिलों में भी लॉकडाउन की सोमवार को घोषणा की गई। धारवाड़ में 15 जुलाई से जहां नौ दिन के लिए बंद लागू रहेगा। वहीं, दक्षिण कन्नड़ जिले में बुधवार रात से एक हफ्ते के लिए बंद लागू किया जाएगा।

04:23 PM, 13-Jul-2020

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सीएम डॉ. सीएन अश्वत नारायण ने सीएम बीएस येदियुरप्पा से आग्रह किया कि कोरोना मरीजों के लिए राज्य सरकार को 50 फीसदी बेड देने से इनकार करने वाले निजी अस्पतालों का लाइसेंस रद्द कर दें।

04:14 PM, 13-Jul-2020

पंजाब सरकार ने सभी तरह के जमावड़े पर रोक लगा दी है

पंजाब सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी तरह के जमावड़े पर रोक लगा दी है। शादी या अन्य समारोहों में 30 से ज्यादा लोगों के जुटने की अनुमति नहीं दी गई है। पांच से ज्यादा लोगों को एक जगह जुटने पर भी रोक लगाई गई हैः मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब

04:11 PM, 13-Jul-2020

बंगलूरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कोरोना प्रबंधन और लॉकडाउन मानदंडों पर स्वास्थ्य मंत्री श्रीरामुलु, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के. सुधाकर, डिप्टी सीएम अश्वथ नारायण, मुख्य सचिव विजय भास्कर के साथ बैठक की।

02:51 PM, 13-Jul-2020

इंदौर में तीन महीने बाद दी गई कोरोना से मरने वाले दो मरीजों की जानकारी

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी का प्रकोप बढ़ने के बीच संक्रमितों के मौत की आधिकारिक जानकारी देरी से सार्वजनिक किये जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस संक्रमण के दो मरीजों की मौत की जानकारी तीन महीने के बाद दी है।

02:18 PM, 13-Jul-2020

अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने मास्क न पहनने पर बढ़ाई जुर्माने की रकम

गुजरात में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने मास्क न पहनने वालों पर लगाए जाने वाले जुर्माने की रकम 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी है। 

01:53 PM, 13-Jul-2020

पुडुचेरी में कोरोना के 50 नए मामले आए सामने

पुडुचेरी में आज कोरोना वायरस के 50 नए मामले सामने आए हैं। पुडुचेरी स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1468 है, जिसमें 665 सक्रिय मामले और 18 मौतें शामिल हैं।

01:19 PM, 13-Jul-2020

हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना को कोई मामला नहीं

हिमाचल प्रदेश में एक दिन में कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1,213 है। 266 सक्रिय मामले हैं, 923 लोग ठीक हो चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

12:34 PM, 13-Jul-2020

दिल्ली में दूसरा ‘प्लाज्मा बैंक’ स्थापित करने की तैयारी शुरू

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि लोक नायक अस्पताल में दूसरा ‘प्लाज्मा बैंक’ स्थापित करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इसका संचालन शुरू होगा।

12:12 PM, 13-Jul-2020

झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या 3744 हुई

झारखंड में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3,774 हो गई है, जिसमें 1,433 सक्रिय मामले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 2308 मरीज ठीक हो चुके हैं और 33 लोगों की मौत हो चुकी है। 

11:44 AM, 13-Jul-2020

राजस्थान में कोरोना के 95 नए मामले

राजस्थान में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना वायरस के 95 नए मामले सामने आए हैं, 133 लोग ठीक हुए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कुल मरीजों की संख्या अब 24,487 हो गई है जिसमें 5,753 सक्रिय मामले और 514 मौतें शामिल हैं।

11:26 AM, 13-Jul-2020

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मास्क के बिना नहीं मिलेगा सामान

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम ने शहर में दुकानों से सामान खरीदने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। शहर में अब मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को सामान नहीं बेचा जाएगा।अंबिकापुर नगर निगम के महापौर अजय तिर्की ने रविवार को बताया कि अंबिकापुर शहर में अब सोमवार से ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’ नियम लागू किया जाएगा। 

11:07 AM, 13-Jul-2020

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 878254 हुई

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 8,78,254 हो गई है। जिनमें से 3,01,609 सक्रिय मामले हैं, 5,53,471 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 23,174 लोगों की मौत हो चुकी है। 

10:30 AM, 13-Jul-2020

एक दिन में की गई 219103 नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि 12 जुलाई तक 1,18,06,256 नमूनों का परीक्षण किया गया, इनमें से 2,19,103 नमूनों का कल परीक्षण किया गया। 

10:08 AM, 13-Jul-2020

ओडिशा में कोरोना के 616 नए मामले 

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 616 नए मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कुल मरीजों की संख्या 13,737 हो गई है। 4,896 सक्रिय मामले हैं जबकि 8,750 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

09:20 AM, 13-Jul-2020

देश में 24 घंटे में कोरोना के 28701 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28,701 नए मामले सामने आए हैं और 500 लोगों की मौत हुई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 8,78,254 हो गई है। जिनमें से 3,01,609 सक्रिय मामले हैं, 5,53,471 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 23,174 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

 

08:58 AM, 13-Jul-2020

कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि कोरोना पॉजिटिव

कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी और स्टाफ के सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

08:26 AM, 13-Jul-2020

कोरोना की वजह से श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर से किए भगवान के दर्शन 

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के बीच सावन के दूसरे सोमवार को भी मेरठ के औघड़नाथ मंदिर के कपाट बंद होने के चलते श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।

08:04 AM, 13-Jul-2020

लॉकडाउन के दौरान सुनसान रहीं इंदौर की सड़कें

मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार को लॉकडाउन होने के कारण सड़कें सुनसान रहीं। इंदौर के डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा कहते हैं, यह लॉकडाउन के पहले चरण की तरह था जब आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद कर दिया गया था।
 

 

05:36 AM, 13-Jul-2020

वंदे भारत मिशन के तहत 152 यात्रियों को लाया गया भारत

वंदे भारत मिशन के तहत एक शिशु समेत 152 यात्रियों को शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात से इंदौर एयरपोर्ट लाया गया। सभी को सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार क्वारंटीन किया जाएगा।

03:35 AM, 13-Jul-2020

आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव 

केरल सोने की तस्करी का मामला: आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्हें आज विशेष एनआईए कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। एनआईए की मांग पर कोर्ट उनकी 10 दिन की हिरासत के लिए विचार करेगा।

01:09 AM, 13-Jul-2020

इंदौर में कोरोना के 92 नए मामले

मध्यप्रदेश के इंदौर में आज कोरोना के 92 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5,352 हो गई। वहीं जिले में अब तक मृतकों की कुल संख्या 269 हैः मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, इंदौर जिला

12:38 AM, 13-Jul-2020

Coronavirus Updates: रेल भवन 14 और 15 जुलाई को बंद रहेगा

जिन छात्रों ने हरियाणा बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की है और वे राज्य के सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें अपनी कक्षा का परिणाम और आवश्यक दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक को भेज सकते हैं। उन्हें कोई शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है: हरियाणा के सी.एम.ओ.
 

यहां पढ़ें 12 जुलाई (रविवार) के सभी अपडेट्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंगाल में कोरोना संक्रमण में तेजी बरकरार, एक दिन में 1435 लोग पोजिटिव

Mon Jul 13 , 2020
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान कुल 1435 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में […]

Breaking News