Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 July 14 Unlock 2 Day Fourteen, Coronavirus In Assam, Bihar, Delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, Kerala, World – Coronavirus Updates: देश में संक्रमितों का आंकड़ा नौ लाख के पार, 24 घंटे में 28498 नए मामले सामने आए

भारत में कोरोना वायरस का कहर
– फोटो : PTI

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

खास बातें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 28,498 नए मामले सामने आए हैं और 553 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,06,752 हो गई है। जिनमें से 3,11,565 सक्रिय मामले हैं, 5,71,460 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 98 नए मामले सामने आए हैं।यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स… 

लाइव अपडेट

11:29 AM, 14-Jul-2020

नागालैंड में कोरोना के 33 नए मामले सामने आए

नागालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पंगनु फु ने बताया कि ‘राज्य में कोरोना के 33 नए मामलों की आज पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 878 हो गई है। जिसमें से 538 सक्रिय मामले हैं और 340 लोग ठीक हो चुके हैं।

11:14 AM, 14-Jul-2020

पुणे में आज से 18 जुलाई तक लॉकडाउन का आदेश, सड़कों पर भारी ट्रैफिक

महाराष्ट्र के पुणे के शिवाजीनगर क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान भारी ट्रैफिक दिखा। नगर निगम ने कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आज से 18 जुलाई तक पुणे में दो चरणों में लॉकडाउन का आदेश दिया है। सहायक पुलिस निरीक्षक रणजीत मोहिते ने बताया कि ‘हम हर वाहनों की जांच कर रहे हैं इसी वजह से यह ट्रैफिक है। हम सिर्फ ‘पास’ वाले लोगों को और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले लोगों को जाने दे रहे हैं।’

11:06 AM, 14-Jul-2020

कोरोना मरीजों के लिए योग क्लासेज

दिल्ली में आईटीबीपी ने सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए योग क्लासेज शुरू कीं।
 

11:00 AM, 14-Jul-2020

राजस्थान में 98 नए मामले सामने आए

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना के 98 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत दर्ज की गईं हैं। इसके बाद राजस्थान में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 25,034 हो गई है। इनमें से 5,759 सक्रिय मामले हैं और 521 लोगों की मौत हो चुकी है।

10:35 AM, 14-Jul-2020

देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 63.02 फीसदी हुई

भारत सरकार की ओर से बताया गया है कि ‘देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 63.02 फीसदी हो गई है। रिकवरी और मृत्यु का अनुपात 96.01:3.99 फीसदी है।’ 
 

10:26 AM, 14-Jul-2020

दुनिया में कोविड-19 की सबसे अधिक जांच अमेरिका में हो रही है: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोविड-19 संबंधी अमेरिका का जांच कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा है, जो कि रूस, चीन, भारत और ब्राजील जैसे बड़े देशों से बेहतर है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बैठक में कहा कि ‘हमारा देश उन देशों में शामिल है, जहां मरने वालों की दर सबसे कम है।’ हालांकि अमेरिका में 34 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 1,378000 से अधिक लोगों की इससे जान जा चुकी है। ये दोनों ही आंकड़ें अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक हैं।

10:14 AM, 14-Jul-2020

राहुल गांधी बोले- इस हफ्ते कोरोना का आंकड़ा 10 लाख पार कर जाएगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक खबर पर रीट्वीट करते हुए कहा कि ‘इस हफ्ते हमारे देश में कोरोना का आंकड़ा 10 लाख को पार कर जाएगा।’

09:52 AM, 14-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में दो लाख 86 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 13 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,20,92,503 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 2,86,247 नमूनों परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया।

09:38 AM, 14-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में 28498 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 28,498 नए मामले सामने आए हैं और 553 लोगों की मौत हुई है। 

09:36 AM, 14-Jul-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या नौ लाख छह हजार के पार

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,06,752 हो गई है। जिनमें से 3,11,565 सक्रिय मामले हैं, 5,71,460 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:30 AM, 14-Jul-2020

झारखंड हाईकोर्ट के कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने के बाद कामकाज दो दिनों तक बंद

झारखंड उच्च न्यायालय के एक कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अदालत परिसर में दो दिन के लिए कामकाज बंद कर दिया गया। झारखंड उच्च न्यायालय के महापंजीयक कार्यालय ने सोमवार को बताया कि उच्च न्यायालय के एक कर्मी के संक्रमित पाए जाने के कारण सोमवार को अदालत में किसी तरह का कोई काम नहीं हुआ। सोमवार को पूरे परिसर को संक्रमणमुक्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जो मंगलवार तक जारी रहेगी।

09:20 AM, 14-Jul-2020

समय पर प्लाज्मा नहीं मिलने से नवजात की मौत

दिल्ली पुलिस ने बताया कि नवजात बच्चे के लिए रक्त प्लाज्मा ले जाने वाले परिवार के तीन सदस्य 11 जुलाई को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घायल हो गए थे। प्लाज्मा की अनुपलब्धता के कारण नवजात शिशु की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

09:03 AM, 14-Jul-2020

बिहार में लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया है कि राज्य सरकार पूरे राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। इसको लेकर सरकार मंगलवार यानी आज फैसला ले सकती है। आज एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई है। बता दें कि पहले से ही राजधानी पटना समेत राज्य के 10 से ज्यादा जिलों में लॉकडाउन लागू किया जा चुका है।

08:48 AM, 14-Jul-2020

कर्नाटक के कलबुर्गी में लॉकडाउन का असर

कर्नाटक के कलबुर्गी में लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद और सड़कें सुनसान दिखाई दे रही हैं। कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने 14 जलाई से लेकर 20 जुलाई तक कलबुर्गी में लॉकडाउन का आदेश दिया है।
 

08:27 AM, 14-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 465 और ब्राजील में 770 लोगों की मौत

दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 38 हजार से ज्यादा हो गई है और 34 लाख 79 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 465 और ब्राजील में 770 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक मंगलवार सुबह आठ बजे तक के हैं।

08:11 AM, 14-Jul-2020

दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 1.32 करोड़ के पार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या पांच लाख 75 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 32 लाख 35 हजार को पार कर गया है। जबकि 76 लाख 96 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

08:02 AM, 14-Jul-2020

बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौटे

हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद चार जुलाई को अवधेश को पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था।

06:31 AM, 14-Jul-2020

सिंगापुर: अर्थव्यवस्था 41 फीसदी घटी

सिंगापुर में कोरोना महामारी का असर वहां अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के कारण आई मंदी से सिंगापुर की अर्थव्यवस्था 41 फीसदी तक घट गई है।

04:51 AM, 14-Jul-2020

फ्लोरिडा: गवर्नर ने कहा- मास्क पहनें लोग

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस ने लोगों से अपनी की है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहनें। ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

04:22 AM, 14-Jul-2020

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव की कोरोना से मौत

तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के एक अन्य नेता की कोरोना वायरस से सोमवार को मौत हो गई है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) सचिव नरेंद्र यादव ने कोरोना वायरस की वजह से सोमवार को एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली, उन्हें यहां कुछ दिन पहले ही भर्ती कराया गया था।

03:41 AM, 14-Jul-2020

गुजरात: बुजुर्गों को वृद्धाश्रम भेजने के लिए संपर्क कर रहे लोग

अहमदाबाद में वृद्धाश्रम के प्रबंधकों का कहना है कि कोरोना वायरस से उपजी स्थिति में कई लोग संपर्क कर रहे हैं। एक वृद्धाश्रम के सीईओ ने कहा कि बहुत से लोग सोचते हैं कि बुजुर्ग आसानी से संक्रमित हो सकते हैं, इसलिए यदि वे उन्हें वृद्धाश्रम भेज देते हैं तो परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित रहेंगे।

02:08 AM, 14-Jul-2020

रूस से चार्टर्ड विमान के जरिये मुंबई लाए गए 480 भारतीय छात्र

कोरोना वायरस को देखते हुए जारी लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण रूस में फंसे कम से कम 480 भारतीय छात्रों को लेकर एक चार्टर्ड विमान सोमवार को मुंबई पहुंचा। वापस लौटे कुछ छात्रों ने महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे को उनकी वापसी में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। 

01:46 AM, 14-Jul-2020

आंध्र प्रदेश सरकार ने सभी प्रवेश परीक्षाएं टालीं 

आंध्र प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर विभिन्न पेशेवर और उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। 

01:39 AM, 14-Jul-2020

ओडिशा में 616 नए मामले, 70 की मौत

ओडिशा में कोरोना से छह और लोगों की मौत हो गई, इससे संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 70 हो गई। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के 616 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 13,737 पहुंच गई। 

01:30 AM, 14-Jul-2020

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के ड्राइवर को कोरोना

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सारा अली खान ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

01:20 AM, 14-Jul-2020

मध्यप्रदेश: धार्मिक स्थलों पर पांच से अधिक व्यक्ति नहीं हो सकेंगे इक्ट्ठा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उत्सवों पर सार्वजनिक झाकियां नहीं लगाई जाएंगी। धार्मिक स्थलों, उपासना स्थलों पर एक बार में 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे नहीं होंगे। वहीं शादी, सगाई आदि में दोनों पक्षों के 10-10 व्यक्तियों से अधिक सम्मिलित नहीं होंगे। जन्मदिन आदि उत्सवों में भी 10 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं होंगे।

12:55 AM, 14-Jul-2020

कोरोना: देश में संक्रमितों का आंकड़ा नौ लाख के पार, 24 घंटे में 28498 नए मामले सामने आए

असम में 1001 नए मामले
असम में 13 जुलाई को कोरोना के 1,001 नए मामले सामने आए, जिसमें गुवाहाटी में 513 मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 17,807 हो गई है। इनमें से 11,416 मरीज ठीक हुए हैं। अभी प्रदेश में 6,348 सक्रिय मामले हैं और 40 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। -हिमंत बिस्वा सरमा, स्वास्थ्य मंत्री

यहां पढ़ें 13 जुलाई (सोमवार) के सभी अपडेट्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bengal: Governor agrees to raise UGC’s Sept exam order with Centre

Tue Jul 14 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Published: July 14, 2020 5:43:03 am The Governor said he assured the Education Minister that he would also take up the matter appropriately “in view of the stance reflected” in the letter of Chief Minister to the Prime Minister. Stating that holding of […]

You May Like

Breaking News