नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 419.87 अंक और 1.16 फीसदी उछलकर 36,471.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 121.75 अंक और 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 10,739.95 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं, जबकि इंफोसिस में करीब 10 फीसदी की तेजी रही है। इंफोसिस के अलावा एमएंडएम, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स रहे हैं। वहीं, टॉप लूजर्स में टेक महिंद्रा, आईटीसी, एनटीपीसी, पावरग्रिड, टाइटन कंपनी और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। निफ्टी पर आईटी इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा तेजी रही है। इसके अलावा बैंक, आटो और फाइनेंशियल इंडेक्स में एक फीसदी के करीब तेजी रही है, जबकि मेटल इंडेक्स एक फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 1.6 फीसदी की तेजी रही। हालांकि, रियल्टी सेक्टर में हल्की कमजोरी रही है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 18.75 अंक उछलकर 36051.81 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 0.85 अंकों की बढ़त के साथ 10618.20 के स्तर पर बंद हुआ था। यदि ग्लोबल संकेतों की बात करें तो एक दिन पहले प्रमुख अमेरिकी बाजारों में तेजी रही है। हालांकि, आज एशियाई बाजारों में बिकवाली रही है।
यह खबर भी पढ़े: अगर आप भी है गले की खराश से परेशान, तो अदरक के रस के साथ करें इस चीज का सेवन…
यह खबर भी पढ़े: बहू की शक्ल में नौकरानी मांगने वालों पर बरसी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा, बोलीं- लड़कियों को प्यार नहीं बल्कि कारोबार.. देखें VIDEO

