बंगाल में बुरी ताकतों को नहीं घुसने दूंगा : अभिषेक बनर्जी

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह कभी भी पार्टी का जनाधार बंगाल में नहीं बनने देंगे। अभिषेक तृणमूल युवा के अध्यक्ष हैं। संगठन की ओर से आयोजित वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने बिना नाम लिए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा “मैं बंगाल में किसी भी बुरी ताकत को घुसने नहीं दूंगा। बंगाल के लोग एकजुट होंगे और किसी भी बुरी ताकत से लड़ेंगे।” 21 जुलाई (शहीद दिवस) के कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार कोरोना स्थिति की वजह से एक सार्वजनिक जुलूस आयोजित करना संभव नहीं है इसलिए पार्टी नेता कई वर्चुअल कार्यक्रम करेंगे। 

अभिषेक ने कहा कि कोरोना के दौर में हजारों युवा और महिलाएं स्वेच्छा से युवा टीम में शामिल हुए हैं। वे टीम की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि युवा समुदाय को पड़ोस की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसलिए कोरोना संंकट में हर जमीनी कार्यकर्ता को दस परिवारों की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्हें घर-घर जाना होगा। यदि आवश्यक हो, तो उन्हें मदद करनी होगी, दवाएं लानी होंगी, उन्हें स्थिति से अवगत कराना होगा। एक या दो दिनों के लिए नहीं, बल्कि अगले कुछ महीनों तक जमीनी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। युवा तृणमूल के अध्यक्ष के शब्दों में, “बंगाल की मिट्टी में कई विद्वानों का जन्म हुआ है। उन्होंने युवाओं से देश की कमान संभालने को कहा है। क्योंकि, वे देश को आगे ले जा सकते हैं। 

अभिषेक ने बिना नाम लिए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उनके शब्दों में, “बंगाल ने कई खतरों को दूर किया है। लेकिन किसी के सामने नहीं झुके। इसके विपरीत, आज बंगाल ने जो सोचा, पूरे देश ने कल सोचा। फिर से वही होगा। मैं बंगाल में किसी भी बुरी ताकत को घुसने नहीं दूंगा।  

यह खबर भी पढ़े: ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज, सुंदरबेन जेठा मधारपार्या के रोल में आई नजर

यह खबर भी पढ़े: यह है दुनिया का सबसे महंगा मास्क, कीमत जानकर आपके भी उड़ जायेगे होश!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bharat Biotech COVAXIN Trial Update | Coronavirus Vaccine Trial In India Latest News: India Covid-19 vaccine, Testing starts on 375 people | Covaxin का पहला डोज पटना एम्स में दिया गया, 14 अस्पतालों में 375 लोगों पर दो ट्रायल और अप्रूवल में कुल 90 दिन लगेंगे

Sat Jul 18 , 2020
Hindi News Happylife Bharat Biotech COVAXIN Trial Update | Coronavirus Vaccine Trial In India Latest News: India Covid 19 Vaccine, Testing Starts On 375 People 8 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत बायोटेक की बनाई कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल की प्रोसेस 15 जुलाई को शुरू हो गई। ट्रायल में शामिल कुछ […]

Breaking News

Recent Posts