- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot Rajasthan Political Crises, Bjp Filled Case And Sog Investigation Latest News Live Update
जयपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जयपुर में भाजपा कार्यालय में गुलाब चंद कटारिया ने प्रेस को संबोधित किया। (फाइल फोटो)
- जयपुर में भाजपा नेता लक्ष्मीकांत ने पुलिस थाने में दी शिकायत में खरीद-फरोख्त से जुड़े ऑडियो को फर्जी बताया है
- उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री गहलोत के ओएसडी ने ऑडियो को सीएम हाउस में तैयार किया है
राजस्थान में सियासी घमासान कम नहीं हो रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता रखी गई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ सरकार ने घिनौना षणयंत्र किया है। जबसे सरकार बनी है कांग्रेस का झगड़ा सबकों देखने के लिए मिल रहा है। मुख्यमंत्री का पद ही कांग्रेस का सबसे बड़ा झगड़ा है। पिछले 18 महीने में ये बारूद बम बनकर फटा है। अभी फ्लोर टेस्ट मांगने का कोई विचार नहीं हैं। हम अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों को देख रहे हैं। कोर्ट के फैसले के बाद ही कोई विचार करेंगे।
इससे पहले शुक्रवार देर रात जयपुर में भाजपा नेता लक्ष्मीकांत ने अशोक नगर थाने में शिकायत दी है। इस शिकायत में उन्होंने खरीद-फरोख्त से जुड़े ऑडियो को फर्जी बताया है। साथ ही, आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री गहलोत के ओएसडी ने ऑडियो को सीएम हाउस में तैयार किया है। इसके बाद इस ऑडियो को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला व राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने वायरल किया है।
शिकायत मे लिखा गया कि आईपीसी के तहत लोकेश शर्मा, रणदीप सुरजेवाला, गोविंद सिंह डोटासरा समेत इस साजिश में शामिल लोगों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल, भाजपा की शिकायत पर पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।
भाजपा नेता राठौड़ बोले- अभी और फर्जी ऑडियो जारी होंगे
वहीं, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने शनिवार सुबह एक ट्वीट कर कहा कि मंत्री भी खुद। संतरी भी खुद। दरोगा भी खुद। सिपाही भी खुद। फर्जी ऑडियो तो जारी होंगे ही, अभी और किश्त बाकी है जब सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का !
उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का ट्वीट
मंत्री भी खुद।
संतरी भी खुद।।
दरोगा भी खुद।
सिपाही भी खुद।।फर्जी ऑडियो तो जारी होंगे ही, अभी और किश्त बाकी है
जब सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का !#RajasthanPoliticalCrisis
— Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) July 18, 2020
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा- ऑडियो में मेरी आवाज नहीं
खरीद-फरोख्त का ऑडियो सामने आने के बाद एसओजी ने गजेंद्र सिंह, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और संजय जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। जैन को गिरफ्तार भी कर लिया है। कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई।
उधर, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सफाई में कहा कि ऑडियो टेप में मेरी आवाज नहीं है। मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। वहीं, राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि फेक ऑडियो के जरिए नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश की जा रह रही है। केंद्रीय मंत्री को भी इस मामले में घसीटा जा रहा है।
क्या है वायरल ऑडियो टेप में?
गुरुवार रात जो ऑडियो वायरल हुए वे विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी बातचीत के बताए जा रहे हैं। इनमें एक व्यक्ति खुद को संजय जैन और दूसरा खुद को गजेंद्र सिंह बता रहा है। वहीं, बातचीत में भंवरलाल शर्मा नाम का भी जिक्र है। ऑडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि जल्द ही 30 की संख्या पूरी हो जाएगी। फिर राजस्थानी में वह विजयी भव: की बात भी कह रहा है। एक व्यक्ति बातचीत के दौरान कह रहा है कि ‘हमारे साथी दिल्ली में बैठे हैं…वे पैसा ले चुके हैं। पहली किस्त पहुंच चुकी है।’ बातचीत के दौरान खुद को गजेंद्र सिंह बताने वाला व्यक्ति सरकार को घुटने पर टिकाने की बात कर रहा है।
0
