- Hindi News
- National
- Today 575 More People Died; Death Toll In Maharashtra Crosses 12 Thousand, 174 Patients Died Here In Last 24 Hours
नई दिल्ली28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- महाराष्ट्र में 258 और कर्नाटक में 91 मरीजों ने दम तोड़ा, तमिलनाडु में 78 मौतें
- आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और ओडिशा में मृतकों की संख्या बढ़ी
देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 28 हजार के पार हो गया। अब तक 28 हजार 99 लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। सोमवार को 596 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 174 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 12 हजार के पार हो गया। राज्य में अब तक 12030 लोग संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
20 राज्यों में संक्रमितों ने जान गंवाई
सोमवार को 20 राज्यों में 596 लोगों ने जान गंवा दी। महाराष्ट्र के अलावा सबसे ज्यादा कर्नाटक में 72 मरीजों की मौत हुई। तमिलनाडु में 70, आंध्र प्रदेश में 54, उत्तर प्रदेश में 46, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में 35-35, गुजरात में 20, मध्य प्रदेश में 17, जम्मू कश्मीर में 10, राजस्थान में 9, पंजाब और बिहार में 8-8, तेलंगाना में 7, हरियाणा ओडिशा में 6-6, उत्तराखंड में 3, केरल, गोवा और पुडुचेरी में 1-1 मरीज की मौत हो गई।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
|
राज्य |
मौतें |
| महाराष्ट्र | 12,030 |
| दिल्ली | 3,663 |
| गुजरात | 2,166 |
| तमिलनाडु | 2,551 |
| पश्चिम बंगाल | 1,147 |
| उत्तर प्रदेश | 1,192 |
| कर्नाटक | 1,408 |
| मध्य प्रदेश | 738 |
| राजस्थान | 568 |
| तेलंगाना | 422 |
| हरियाणा | 355 |
| आंध्र प्रदेश | 696 |
| पंजाब | 262 |
| जम्मू कश्मीर | 254 |
| बिहार | 187 |
| उत्तराखंड | 55 |
| केरल | 44 |
| ओडिशा | 125 |
| झारखंड | 53 |
| छत्तीसगढ़ | 28 |
| असम | 63 |
| हिमाचल प्रदेश | 10 |
| चंडीगढ़ | 12 |
| पुडुचेरी | 29 |
| मेघालय | 04 |
| लद्दाख | 02 |
| त्रिपुरा | 07 |
| गोवा | 23 |
| अरुणाचल प्रदेश | 03 |
| दादरा एंड नागर हवेली | 02 |
| कुल | 28,099 |
6 दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं
|
तारीख |
मौतें |
| 16 जून | 2,004 |
| 11 जुलाई | 541 |
| 14 जुलाई | 587 |
| 15 जुलाई | 601 |
| 16 जुलाई | 680 |
| 17 जुलाई | 672 |
| 19 जुलाई | 674 |
06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
|
शहर |
मौतें |
| मुंबई | 5,755 |
| ठाणे | 2,069 |
| अहमदाबाद | 1,554 |
| पुणे | 1,401 |
| चेन्नई | 1,431 |
| कोलकाता | 592 |
0