Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | यूपी की यूनिवर्सिटी में 4 अगस्त से ऑनलाइन क्लासेस, 15 सितंबर तक यूजी और 31 अक्टूबर तक पीजी में दाखिले होंगे; देश में 8.73 लाख केस

  • देश में अब तक 23 हजार 102 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10,289 की जान गई
  • देश में शनिवार को 19981 लोग ठीक हुए थे, शुक्रवार को 20289 लोग स्वस्थ हुए

दैनिक भास्कर

Jul 12, 2020, 10:58 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 लाख 73 हजार 816 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टेट यूनिवर्सिटीज के सत्र 2020-21 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया। इसके मुताबिक, अब ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की ऑनलाइन क्लासेस 4 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। 

15 सितंबर तक ग्रेजुएशन और 31 अक्टूबर तक पोस्ट ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कैलेंडर के मुताबिक, 1 अक्टूबर तक अगर माहौल ठीक हुआ तो यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में ऑफलाइन क्लासेज भी शुरू कर दी जाएंगी। 13 जुलाई से सभी शिक्षकों को यूनिवर्सिटीज पहुंचकर छात्रों के लिए ई-कंटेंट तैयार करना होगा। 3 अगस्त तक प्रत्येक छात्र के परिजन से ऑनलाइन बातचीत भी करना होगी।  

यूपी में हर दिन 50 हजार लोगों की जांच होगी

उत्तर प्रदेश सरकार ने हर दिन 50 हजार लोगों की टेस्टिंग कराने का फैसला लिया है। इसके साथ ही हफ्ते में दो दिन यानी शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा। मतलब सारे बाजार, कार्यालय, संस्थान बंद रहेंगे। लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होगी। केवल आवश्यक सप्लाई जारी रहेगी।

LIVE UPDATES : 

  • 14 से जम्मू कश्मीर में पर्यटन खुल जाएगा : जम्मू कश्मीर सरकार ने 14 जुलाई से फिर से पर्यटन शुरू करने का फैसला लिया है।पर्यटकों के लिए राज्य सरकार ने गाइडलान जारी की है। इसके मुताबिक, उन्हीं पर्यटकों को राज्य में घूमने के लिए अनुमति दी जाएगी जो फ्लाइट से वहां पहुंचेंगे। ट्रेन या बस से जाने वालों को अनुमति नहीं है। पर्यटकों को पहले से होटल, कैब की बुकिंग करके आना होगा। रिटर्न टिकट भी पर्यटक के पास होना अनिवार्य है। सभी पर्यटकों को अपने साथ आरटी पीसीआर टेस्टिंग की रिपोर्ट रखनी होगी। चेकिंग में उसे दिखाना होगा। 

  • कुछ होटल्स, लॉज को ही खुले रहने की अनुमति : जम्मू कश्मीर सरकार ने पर्यटन को फिर से शुरू करने के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक कुछ होटल्स और लॉज को ही पर्यटकों को ठहराने की अनुमति होगी। 

  • श्रीनगर के रेड जोन सील होंगे : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्थानीय प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक अब श्रीनगर के सभी रेड जोन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। इन इलाकों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग होगी और पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जाएगा।

  • अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव : मुंबई में अभिनेता अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती अराध्या की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

  • अनुपम खेर की मां, भाई समेत चार पॉजिटिव : अभिनेता अनुपम खेर के परिवार में मां दुलारी खेर, भाई राजू खेर,भाभी और भतीजी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी। अनुपम की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

  • अमिताभ के बंगले को सील किया गया : बृहन्मुंबई महानगर पालिका की टीम ने रविवार सुबह अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को सैनिटाइज किया। अमिताभ और अभिषेक बच्चन की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
  • ऑटो रिक्शा से कब्रिस्तान गया शव : तेलंगाना के निजामाबाद शहर में कोरोना संक्रमित का शव ऑटो रिक्शा से कब्रिस्तान ले जाया गया। परिवार का आरोप है कि उन्हें अस्पताल की तरफ से एंबुलेंस नहीं दी गई। निजामाबाद सरकारी अस्पताल के अफसर नागेश्वर राव ने बताया कि मृतक का रिश्तेदार अस्पताल में ही काम करता है। उनके कहने पर शव परिवार को सौंप दिया गया था।

लगातार दूसरे दिन 27 हजार से ज्यादा केस बढ़े

शनिवार को लगातार दूसरे दिन 27 हजार से ज्यादा केस बढ़े। पिछले 24 घंटे में 27 हजार 754 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 19 हजार 981 लोग भी स्वस्थ भी हो गए। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 8139 लोग संक्रमित मिले। यहां अब तक एक दिन का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

यह फोटो तेलंगाना के निजामाबाद की है। यहां कोरोना संक्रमित का शव ऑटो से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। 

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: राज्य में पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 17 हजार के पार हो गया है। बीते 24 घंटों में 544 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। संक्रमण के चलते शनिवार को 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। भोपाल में 31 जुलाई तक हर रविवार को कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। आज सभी बाजार, ऑफिस, प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। इंदौर में भी रविवार को पूर्ण बंदी है।

महाराष्ट्र: मुंबई से रविवार को खबर आई कि राजभवन के 18 कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। यहां एक इलेक्ट्रिशियन के पॉजिटिव होने के बाद परिसर में रहने वाले 100 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 55 की रिपोर्ट आई है। उधर, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 

उधर, मुंबई में शनिवार को 1284 पॉजिटिव केस बढ़े। यहां 39 लोगों की जान गई है। इसके साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। अब तक 10 हजार 116 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। राज्य में शनिवार को 4360 मरीज ठीक होकर अपने घर गए। वहीं, 6 लाख 80 हजार 017 लोग होम क्वारैंटाइन में हैं।

उत्तरप्रदेश: प्रदेश के होम गार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सपा एमएलसी और अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले सुनील सिंह साजन भी संक्रमित हो गए हैं। राज्य में तीन दिनों का लॉकडाउन जारी है। रविवार को मेरठ, लखनऊ और कानपुर समेत ज्यादातर शहरों में बाजार बंद हैं और सड़कें सूनी हैं।

राजस्थान: जोधपुर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह की पत्नी और बेटी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कलेक्टर की पत्नी-बेटी पंजाब से लौटे थे। लक्षण नहीं होने के कारण दोनों को सर्किट हाउस में अलग किया गया था, लेकिन पंजाब में परिजनों के पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर ने दोनों की सैंपलिंग कराई। दोपहर को दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई। कलेक्टर की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

इसके अलावा, अजमेर में एक कॉर्डियोलॉजिस्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में शनिवार को जयपुर में 2, उदयपुर, कोटा, हनुमानगढ़ और अजमेर में 1-1 रोगी ने दम तोड़ा।

बिहार: राज्य में रविवार से कोरोना जांच में तेजी आ गई है। यहां के 33 जिलों में आज से रैपिड एंटीजन किट से जांच शुरू हो गई है। अब मरीजों की रिपोर्ट के लिए दो से तीन दिन का इंतजार नहीं करना होगा। उधर, पटना एम्स में कोवैक्सी दवा का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो रहा है। इसे तीन फेज में किया जाएगा। लोगों से इस टेस्ट में शामिल होने की अपील की गई है। 

उधर, पटना के बिहटा में भी कोरोना की चेन अब लंबी हो चली है। इसको लेकर 39 लोगों ने अपना टेस्ट कराया था, जिनमें 17 लोग पॉजिटिव मिले। ये लोग सिर्फ एक व्यक्ति से संक्रमित हुए। अभी करीब 50 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal's Covid-19 tally crosses 30,000-mark with record 1,560 new cases | Kolkata News

Sun Jul 12 , 2020
KOLKATA: West Bengal‘s Covid-19 tally crossed the 30,000-mark on Sunday with record 1,560 new cases reported from different parts of the state, according to a bulletin issued by the health department. With the fresh infections, the total number of cases in the state has risen to 30,013, it said. Twenty-six […]

Breaking News

Recent Posts