Priyanka Gandhi House Update | Congress Priyanka Gandhi Vadra New House In Gurgaon Aralia Apartments | सरकारी आवास खाली करने के बाद कुछ दिन तक गुड़गांव में रहेंगी प्रियंका गांधी

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Priyanka Gandhi House Update | Congress Priyanka Gandhi Vadra New House In Gurgaon Aralia Apartments

गुड़गांव15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका गांधी को केंद्र सरकार ने दिल्ली का आवास खाली करने के लिए नोटिस दिया था।

  • गुड़गांव में अस्थाई तौर पर रहेंगी, दिल्ली में उनके एक मकान में मरम्मत का काम चल रहा है
  • मरम्मत पूरी होने तक प्रियंका गांधी गुड़गांव के डीएलएफ में स्थित अरालिया सोसाइटी में रहेंगी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दिल्ली में अपना सरकारी बंगला खाली करने के बाद गुड़गांव के सेक्टर-42 में स्थित डीएलएफ के अरालिया सोसाइटी में रहेंगी। प्रियंका के लिए दिल्ली में ही एक किराए का मकान देखा गया है, लेकिन उसमें फिलहाल मरम्मत का काम चल रहा है। उसकी मरम्मत पूरी होने तक वे गुड़गांव में रहेंगी। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के सुजान सिंह पार्क के पास प्रियंका गांधी के लिए एक घर देखा गया है। उसमें फिलहाल उन्होंने शिफ्ट नहीं किया है। वहां करीब दो महीने मरम्मत में लग सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील मानी जाने वाली अरलिया में वे रहने के लिए आएंगी।

इस सोसाइटी में कुछ दिन आकर रहेंगी प्रियंका गांधी।

अरलिया में सीआरपीएफ की गतिविधियां बढ़ी
अरलिया में प्रियंका गांधी के आने से पहले ही सीआरपीएफ के जवानों की गतिविधियां यहां बढ़ गई हैं। सीआरपीएफ के जवान लगातार वहां निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। प्रियंका के पास जेड प्लस सिक्योरिटी है। 1 जुलाई को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने उन्हें 31 जुलाई तक सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया था। 

सबसे महंगी और पॉश सोसाइटी है अरालिया
प्रियंका गांधी जिस सोसाइटी में रहने आ रही हैं। वह गुड़गांव की सबसे महंगी और पॉश सोसाइटी है। यह सोसाइटी कई लेयर सिक्योरिटी को फॉलो करती है। किसी व्यक्ति को अंदर मिलने के लिए नहीं जाना है तो सबसे पहले रेजिडेंट द्वारा एक मैसेज विजिटर के पास भेजा जाएगा। इसके बाद उस मैसेज से पास कोड जेनरेट होगा। उससे ओटीपी मिलेगा, उस ओटीपी को एंट्री करने के बाद अंदर जाने दिया जाता है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BJP state leaders are disappointed with central leadership

Wed Jul 22 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন :  রাজ্য বিজেপিতে কি ‘মুষল পর্ব’? স্পষ্ট করে এর উত্তর কেউ না দিলেও, কেউ মুখ না খুললেও বিজেপি রাজ্য় নেতৃত্বকে কেন্দ্রীয় নেতৃত্বের দিল্লি ‘তলব’ ঘিরে গেরুয়া শিবিরের অন্দরে দানা বেঁধেছে অসন্তোষ। এদিন সকালেই দিল্লি উড়ে গিয়েছেন রাজ্য বিজেপি শীর্ষ নেতৃত্ব। সে দলে আছেন রাজ্য বিজেপির ৪ মুখ দিলীপ […]

Breaking News

Recent Posts