Serial killer father Jumma murdered his five children in Jind Haryana Police arrested | पिता बना ‘जल्लाद’, 3 बेटियों और 2 बेटों की कर डाली हत्या; गिरफ्तार

जींद: हरियाणा (Haryana) के जींद जिले में एक निर्दयी बाप ने पांच साल में एक-एक करके अपने पांच बच्चों की हत्या कर दी. उसने 15 जुलाई की रात को दो बेटियों को मारकर नहर में बहा दिया. बच्चों की रहस्यमय मौत के बाद ग्रामीणों के शक की सुई आरोपी पिता की ओर घूमी. ग्रामीणों ने आरोपी पिता को पंचायत में बुलाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सबके सामने अपना अपराध कबूल कर लिया. उसने बच्चों की हत्या का कारण तांत्रिक क्रिया और आर्थिक तंगी बताया. ग्रामीणों ने बाद में पुलिस को बुलाकर उसे कानून के हवाले कर दिया.

जींद के एएसपी अजित शेखावत ने बताया कि डिडवाड़ा गांव निवासी जुम्मादीन ने 16 जुलाई को पुलिस में दो बेटियों के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी. उसने शिकायत में बताया कि 15 जुलाई की रात को खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे. सुबह उठने के बाद पता चला कि उसकी दोनों बेटियां लापता हैं.

फिर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी कि 17 जुलाई को छोटी बेटी का शव गांव से सात किलोमीटर दूर साहनपुर गांव के पास से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर से बरामद हो गया. इसके बाद 20 जुलाई को बड़ी बेटी का शव भी नहर से बरामद हो गया.

दोनों नाबालिग बेटियों के घर से इस तरह लापता होने और गांव से 7 किलोमीटर दूर नहर से शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों के शक की सुई जुम्मादीन की ओर घूमी थी क्योंकि ऐसा होने का स्पष्ट कारण भी था. करीब ढाई साल पहले जुम्मादीन की 9 महीने की बेटी की अचानक मौत हो गई थी.

ये भी पढ़े- दिल्ली: CRPF के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को मारी गोली; फिर खुद को गोली से उड़ाया

फिर एक साल बाद उसके दो बेटों की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई, उन दोनों का शरीर नीला पड़ा हुआ था. उसके बाद से जुम्मादीन के साथ केवल दो बेटियां ही बची थीं लेकिन वो भी संदिग्ध हालात में मर गई. पुरानी घटनाओं की वजह से ग्रामीणों को बच्चों की मौतों पर जुम्मादीन पर शक था लेकिन कभी उससे कड़ाई से पूछताछ नहीं की गई.

लेकिन जब इन दो बेटियों की नहर से लाश मिली तो ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने पंचायत बुलाकर जुम्मादीन को तलब कर लिया. वहां पर ग्रामीणों के तीखे सवालों के बीच जुम्मादीन ने कबूल कर लिया कि उसने ही बीते 5 साल में अपने पांचों बच्चों को एक-एक करके मार दिया. उसने दावा किया कि उसने ये हत्याएं तंत्र विद्या और आर्थिक तंगी की वजह से की. वो कैथल के एक तांत्रिक से संपर्क में था.

बेरहमी के साथ बच्चों का मर्डर
जुम्मादीन ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उसने अपनी 9 महीने की बच्ची को गला घोट कर मार दिया. उसके एक साल बाद दो लड़कों को सल्फास देकर मार डाला. अब 15 जुलाई को उसने दोनों लड़कियों को नशीली दवाई खिला कर जिंदा नहर में फेंक दिया. जिसमें डूबने से दोनों मासूम बच्चियों की मौत हो गई. उधर मामला सामने आने के बाद पत्नी रीना सदमे में है. अपने पांचों बच्चों को खो चुकी रीना कहती हैं कि ऐसे हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए या फिर उसे गोली मार देनी चाहिए.

पूरा मामला सामने आने के सामने आने के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. वहीं इस बात की राहत भी है कि अपने बच्चों का सीरियल किलर जुम्मादीन अब पकड़ में आ चुका है. एएसपी अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि जुम्मादीन को बेटियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. अभी वो सही तरीके से बयान नहीं दे पा रहा है, उससे पूछताछ चल रही है.

LIVE TV



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंगाल में लागू हुई लॉकडाउन की पाबंदियां, सूनी पड़ी सड़कें

Sat Jul 25 , 2020
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सप्ताह में दो दिन किए गए संपूर्ण लॉक डाउन का असर शनिवार को भी कोलकाता की सड़कों पर देखने को मिला है। राजधानी कोलकाता समेत राज्य के हर छोटे-बड़े शहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इसकी वजह है कि पूरे राज्य में प्रशासन […]

Breaking News

Recent Posts