कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर से बर्बरता के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से माफी मांगने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा है कि हमारे धर्म में शवों का अंतिम संस्कार काफी सम्मान से किया जाता है। लेकिन जिस तरह से राज्य में लोगों को जानवरों की तरह घसीटते हुए गाड़ी में डाला गया, वह अमानवीय है।
इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लोगों से माफी मांगनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि शवों से बर्बरता का जो वीडियो सामने आया था, उसे देखने के बाद दिल दहल गया है। इस कलंक का दाग धोना मुश्किल है। निश्चित तौर पर माफी मांगी जानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भी राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इसी तरह से ट्वीट कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस मामले में माफी मांगने की मांग की थी। इस पर राज्य गृह विभाग ने एक बयान जारी कर कहा था कि साजिश के तहत राज्य प्रशासन का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
यह खबर भी पढ़े: अगर आप भी गर्मी में होने वाली समस्याओं हैं परेशान तो ऐसे करें अपना बचाव
यह खबर भी पढ़े: Corona virus: आपकी एक गलत आदत परिवार को डाल सकती हैं मुसीबत में… तुरंत सुधार लें

