Gurgaon Faridabad (Haryana) Coronavirus 7327 Cases Latest Update | Bihar Novel Coronavirus Cases District Wise Details; Gurgaon Faridabad Karnal Jhajjar Mahendragarh Kurukshetra Kaithal Charkhi Dadri | एक दिन में 514 केस आए, प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 100 पहुंचा

  • राहत की बात 562 ठीक होकर घर लौटे, रिकवरी रेट में 6 फीसद का इजाफा
  • गुड़गांव में एक दिन में रिकॉर्ड 511 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए

दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 09:24 PM IST

पानीपत. हरियाणा में कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 पहुंच गई। सोमवार को 12 मरीजों ने दम तोड़ दिया जबकि 51 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें से 33 की सांसें अॉक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो वेंटीलटर पर 18 मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में गुड़गांव में 6, फरीदाबाद में 5 और झज्जर में एक मरीज की कोरोना की लड़ाई में सांसें थम गई। सोमवार को 514 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 7722 पर पहुंच गया। राहत की बात यह है कि 562 मरीज ठीक होकर घर लौटे, जिससे रिकवरी रेट में 6 फीसद का इजाफा हुआ है। अब प्रदेश में 3565 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। 

पिछले 24 घंटों में 20 जिलों में नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 183, फरीदाबाद में 128, सोनीपत में 63, रोहतक में 21, भिवानी में 20, रेवाड़ी व करनाल में 18-18, महेंद्रगढ़ में 13, फतेहाबाद में 10, झज्जर में 9, हिसार में 8, सिरसा में 5, अंबाला व कुरुक्षेत्र में 4-4, पानीपत में 3, कैथल, जींद व नूंह में 2-2 तथा पंचकूला में एक संक्रमित मिला। जबकि गुड़गांव में रिकार्ड 511 मरीज ठीक होकर घर लौटे। इसके साथ ही करनाल में 19, अंबाला में 10, फतेहाबाद में 8, पानीपत में 5, हिसार में 4, महेंद्रगढ़ में 3 तथा नूंह व कुरुक्षेत्र में 1-1 मरीज ठीक हुआ। 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 189914 पर पहुंच गया है, जिसमें 176714 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 5478 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 4.19 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 49.17 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 8 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 7492 पर पहुंच गया है। कोरोना से 100 मौतों से मृत्युदर 1.30 फीसद पर पहुंच गई है।

अभी तक यहां हो चुकी है मौत
अभी तक प्रदेश में 100 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। गुड़गांव में 37, फरीदाबाद में 33, सोनीपत में 6, रोहतक में 6, पानीपत में 5, जींद में 3, अम्बाला में 3, करनाल में 2, झज्जर में 2, पलवल में 1, हिसार में 1, चरखी दादरी में 1 की मौत हो चुकी है। 

यह है प्रदेश में संक्रमितों की स्थिति

  • फिलहाल प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली नागिरकों व 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 7722 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 3477, फरीदाबाद में 1405, सोनीपत में 599, रोहतक में 321, पलवल में 198, झज्जर में 141, अंबाला में 187, करनाल में 146, नारनौल में 135, नूंह में 116, हिसार में 133, पानीपत में 97, भिवानी में 127, जींद में 73, रेवाड़ी में 94, सिरसा में 75, कुरुक्षेत्र में 80, फतेहाबाद में 75, कैथल में 61, पंचकूला में 55, चरखी-दादरी में 47 तथा यमुनानगर में 45 संक्रमित मिले हैं। 
  • वहीं 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 3565 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 1776, फरीदाबाद में 385, सोनीपत में 263, झज्जर में 104, रोहतक में 128, नूंह में 101, पानीपत में 70, पलवल में 105, अंबाला में 83, हिसार में 72, करनाल में 66, नारनौल में 90, पंचकूला व जींद में 26-26, कुरुक्षेत्र में 51, भिवानी में 50, सिरसा में 42, कैथल में 30, रेवाड़ी में 12, यमुनानगर में 20, फतेहाबाद में 39 तथा चरखी-दादरी में 7 मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal reports 407 COVID-19 cases, 10 deaths

Mon Jun 15 , 2020
Kolkata (West Bengal) [India], June 15 (ANI): West Bengal on Monday reported 407 new coronavirus cases and 10 deaths in the state. Presently, the total number of cases in the state now stands at 11,494 and the toll at 485, according to the West Bengal Health Department. With an increase […]

Breaking News

Recent Posts