Violence erupted in Bengaluru from Ip nephew of Congress MLA, 60 policemen including IPS injured, two miscreants killed in police firing | कांग्रेस विधायक के भतीजे की फेसबुक पोस्ट से बेंगलुरु में भड़की हिंसा, आईपीएस समेत 60 पुलिसकर्मी घायल, पुलिस फायरिंग में दो उपद्रवियों की मौत

  • Hindi News
  • National
  • Violence Erupted In Bengaluru From Ip Nephew Of Congress MLA, 60 Policemen Including IPS Injured, Two Miscreants Killed In Police Firing

बेंगलुरु34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बवाल के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।

  • बेंगलुरु में धारा 144 लागू, यहां डीजे हल्ली, केजी हल्ली थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया
  • कांग्रेस विधायक के भतीजे ने आरोपों को बेबुनियाद बताया, दावा किया कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था

बेंगलुरु में मंगलवार की रात एक समुदाय विशेष पर कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे द्वारा की गई कथित फेसबुक पोस्ट से हिंसा भड़क उठी। बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोगों ने विधायक के घर पर हमला कर दिया। तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते शहर के डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाकों में भी बवाल शुरू हो गया।

भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर पथराव किया। थाने में आगजनी कर दी। उपद्रवियों के पथराव में एक आईपीएस अफसर समेत 60 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। इसमें दो उपद्रवियों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है। केजी हल्ली और डीजे हल्ली थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अभी हालात काबू में है। शांत करने की कोशिश जारी है।

थाने पर उपद्रवियों ने की आगजनी।

विधायक के भतीजे ने कहा- आईडी हैक हो गई थी
कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे ने मामले में सफाई पेश की है। उसने कहा कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। उसने किसी भी धर्म को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। विधायक श्रीनिवास मूर्ति ने भी भतीजे के बचाव में बयान जारी किया।

गृह मंत्री बोले- जांच के बाद कार्रवाई होगी, कानून हाथ में नहीं लेने देंगे
कर्नाटक के गृहमंत्री बासवराज बोमाई ने कहा, “मामले की जांच हो रही है, लेकिन तोड़फोड़ से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त बलों को तैनात कर दिया गया है और उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mamata Banerjee seeks more ventilators from PM Modi to fight Covid-19 - kolkata

Tue Aug 11 , 2020
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee requested Prime Minister Narendra Modi on Tuesday to send more ventilators and oxygen supply apparatus needed to treat critically ill Covid-19 patients. Banerjee also urged the Prime Minister, during a video conference, to ensure that the Union government issues guidelines on Covid-19 vaccines to […]

Breaking News

Recent Posts