India US | Who Is Sarmistha Sen? Indian Origin Woman Researcher Sarmistha Sen Murdered In America | ह्यूस्टन में 43 साल की रिसर्चर शर्मिष्ठा सेन की जॉगिंग के दौरान हत्या, संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार

  • Hindi News
  • International
  • India US | Who Is Sarmistha Sen? Indian Origin Woman Researcher Sarmistha Sen Murdered In America

ह्यूस्टन6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शर्मिष्ठा सेन का यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह दोनों बेटों और पति के साथ नजर आ रही हैं।

  • भारतीय मूल की शर्मिष्ठा सेन एक फार्मा कंपनी में रिसर्चर थीं, उनकी पहचान एक डांसर और सिंगर के तौर पर भी थी
  • जिस वक्त शर्मिष्ठा की हत्या हुई, उसके कुछ देर पहले घटनास्थल के करीब एक मकान में चोरी की कोशिश हुई थी

अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीय मूल की रिसर्चर शर्मिष्ठा सेन (43) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शर्मिष्ठा की हत्या 1 अगस्त को उस वक्त की गई जब वो अपने प्लैनो एरिया में घर से कुछ दूर चिशहोम पार्क में जॉगिंग पर गईं थीं। सेन एक फार्मा कंपनी में रिसर्चर थीं। लोकल इंडियन कम्युनिटी में उनकी पहचान एक डांसर और सिंगर के तौर पर भी थी।

संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को पुलिस ने जांच के बाद 29 साल के एक अश्वेत युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम बाकारी एबिओना मोन्क्रीफ है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक- बाकारी को पहले भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिस वक्त शर्मिष्ठा की हत्या हुई, उसके कुछ देर पहले घटनास्थल के करीब एक मकान में चोरी की कोशिश हुई थी। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जिस आरोपी ने चोरी की कोशिश की, क्या वही शर्मिष्ठा का भी कातिल है।

मामले की तह तक जाएंगे
पुलिस ने एक बयान में कहा- इस तरह की घटना हमारे लिए बेहद फिक्र की बात है। आगे ऐसा न हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। शर्मिष्ठा रोज सुबह जॉगिंग के लिए निकलती थीं। उनके भाई सुमित ने कहा- वो बहुत अच्छी महिला थीं। किसी से भी बहुत जल्द घुलमिल जाती थीं। शर्मिष्ठा के एक दोस्त मारियो मेजर ने कहा- वे बहुत शानदार पर्सनैलिटी वाली महिला थीं।

लोगों ने श्रद्धांजलि दी
जहां शर्मिष्ठा की हत्या हुई, वहां दो पेड़ों के बीच स्थानीय लोगों ने फूल रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन भी रखा गया। शर्मिष्ठा के परिवार में दो बेटे और पति हैं।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Singh Rajput’s family gives consent for a CBI inquiry, CM Nitish Kumar recommends the same : Bollywood News

Tue Aug 4 , 2020
Sushant singh Rajput’s death case took an unexpected turn after his father, KK Singh, filed an FIR against actress Rhea Chakraborty who was supposedly his girlfriend. The late actor’s family has accused her and a five other members of her family with abetment of suicide and fraud. With new aspects […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts