DSGMC will arrange 850 beds, letter sent to CM | डीएसजीएमसी करेगी 850 बेड्स का व्यवस्था, सीएम को भेजा पत्र

दैनिक भास्कर

Jun 17, 2020, 06:11 AM IST

नई दिल्ली. दिल्ली में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 850 बेड्स का इंतजाम करेगी। वहीं कमेटी ने ऐसी लगभग 8 जगहों को चिन्हित किया हैं जहां पर कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि इन जगहों पर भर्ती हुए मरीजों के लिए नाश्ता, खाना,पानी,मेडिसिन और ऑक्सीजन आदि का इंतजाम भी डीएसजीएमसी कमेटी ही करेगी।

सिरसा ने कहा है कि हम मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि दिल्ली कमेटी अब अपने अधीन की जगहों पर कोविड केयर सेंटर बना रही है। इसमें गुरूद्वारों के हॉल,स्कूल, कॉलेज, बेसमेंट या कमेटी की अन्य जगहों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक इजाजत सरकार से दी जाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फीस बढ़ोतरी को लेकर स्कूलों की मनमानी में हस्तक्षेप करें मुख्यमंत्री : भाजपा

Wed Jun 17 , 2020
कोलकाता। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोरोना व चक्रवात संकट के बावजूद प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी के सिलसिले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप करने की मांग की है।पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने मंगलवार को जारी एक वीडियो बयान में कहा […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts