Refined Oil Loaded Tanker Overturned In Bihar, Kaimur Locals Rush To Loot Refined Oil | हाईवे पर पलटा रिफाइंड तेल से भरा टैंकर, पुलिस के सामने लूटकर ले गए गांव के लोग

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Refined Oil Loaded Tanker Overturned In Bihar, Kaimur Locals Rush To Loot Refined Oil

कैमूर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टैंकर से निकल रहे तेल को लूटने में लगे गांव के लोग।

  • जैसे ही पता चला कि रिफाइंड तेल गिर रहा है लोगों के बीच उसे लूटने की होड़ मच गई
  • बाल्टी, बोतल या हांडी जिसे जो मिला उसमें तेल भरकर अपने घर ले जाने लगा

कैमूर जिले के दुर्गावती में रिफाइंड तेल से भरा टैंकर सोमवार को हाईवे पर पलट गया। टैंकर से तेल रिसकर जमीन पर गिरने लगा। मौके पर जुटे गांव के लोगों को जैसे ही पता चला कि जमीन पर रिफाइंड तेल है तो लोगों के बीच उसे लूटने की होड़ मच गई। बाल्टी, बोतल या हांडी जिसे जो मिला उसमें तेल भरकर अपने घर ले जाने लगा।

रिफाइंड तेल लूटने के लिए जुटे गांव के लोग।

घटना डीडखिली गांव की है। टैंकर पलटने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। लोग पुलिस के सामने ही तेल लूटते रहे। पुलिस के जवानों ने तेल लूट रहे ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की, लेकिन गांव के लोग नहीं माने। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण टैंकर से निकल रहा तेल लूट ले गए।

रिफाइंड तेल लूट रहे लोगों को रोकने की कोशिश करते पुलिस के जवान।

लोग जमीन पर गिरे तेल को भी उठाकर ले गए। तेल लूटने वालों में बच्चे, बूढ़े और जवान सभी शामिल थे। देर से आने के चलते कुछ ग्रामीणों को तेल नहीं मिला। वहीं, जिनके घर पास थे वे पूरे परिवार के साथ तेल लूटने में लगे हुए थे।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

End affiliations to RSS, VHP, Bengal associations of imams urge Muslims

Mon Aug 10 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Updated: August 10, 2020 2:26:36 pm In a statement issued on Friday, chairman of Bengal Imams Associations Mohammed Yahiya said the BJP’s stand, at present, was “anti-Islam and anti-Muslim”. (Representational) Days after the bhoomi pujan was held for the Ayodhya Ram Temple, Bengal […]

Breaking News

Recent Posts