- Hindi News
- Local
- Bihar
- Leader Supporters Clashed With BJP MP Janardan Singh Sigriwal, Kicked And Punched, Broken Chairs
सीवान32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मारपीट करते सांसद समर्थक और मुखिया समर्थक।
- सांसद अपने समर्थकों के साथ सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज के पड़ौली पंचायत भवन गए थे
- जनार्दन सिंह ने कहा- मैं बाढ़ राहत शिविर में अनियमितता की शिकायत की जांच के लिए गया था
महराजगंज से भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से गांव के मुखिया समर्थक भिड़ गए। इसके बाद सांसद समर्थकों और मुखिया समर्थकों के बीच लात-घूसे चलने लगे। मारपीट के दौरान दर्जनों कुर्सियां तोड़ दी गईं। घटना शनिवार शाम की है।
सांसद अपने समर्थकों के साथ सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज के पड़ौली पंचायत भवन गए थे। वहां पंचायत के मुखिया के समर्थकों के साथ उन लोगों की तू-तू मैं-मैं हो गई, फिर हंगामा खड़ा हो गया। दोनों तरफ से लात-घूसे और कुर्सियों के चलने के कारण अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान सांसद सिग्रीवाल मौजूद थे। बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया।
जनार्दन सिंह ने कहा कि मैं बाढ़ राहत शिविर में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच के लिए गया था। मुझे शिकायत मिली थी कि बाढ़ राहत शिविर में बड़े पैमाने पर अनियमितता की जा रही है। मैं जायजा ले रहा था तभी मुखिया और असामाजिक तत्वों ने मारपीट की। वे लोग नहीं चाहते थे कि बाढ़ राहत शिविर में की जा रही अनियमितता उजागर हो।
0
