Corornavirus Latest news; 68 inmates in the Akola jail in Maharashtra have tested positive | महाराष्ट्र की अकोला जेल में 68 कैदी कोरोना पॉजिटिव, जेल में ही आईसोलेट किए गए; यहां 300 कैदी

  • 22 जून को दिल्ली की मंडोली जेल में एक कैदी की कोरोना से मौत हो गई थी
  • अकोला जेल में पहले भी 18 कैदी पॉजिटिव पाए गए थे, अकोला में कुल 1498 केस

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 05:36 PM IST

अकोला. महाराष्ट्र की अकोला जिला जेल में 68 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से कई बिना लक्षण वाले (एसिम्टोमैटिक) हैं। कैदियों के लिए जेल में ही आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर संजय खडसे ने बताया कि कैदियों की देखभाल की सभी व्यवस्थाएं की गई ।  

अकोला जेल में अभी 300 कैदी 
जेल अधिकारी ने बताया कि जिला जेल में अभी 300 कैदी हैं और हाल ही में किसी नए कैदी को नहीं लाया गया है। इससे पहले 24 जून को भी जिला जेल में 18 कैदी संक्रमित मिले थे। अकोला जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 1498 मामले सामने आ चुके हैं और 76 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां एक्टिव केस 378 हैं, जबकी 1000 से ज्यादा ठीक हो चुके है।

दिल्ली की मंडोली जेल में एक कैदी की हुई थी मौत
दिल्ली की मंडोली जेल में 62 साल के कैदी कुंवर सिंह की 15 जून को मौत हो गई थी। कैदी की जान नींद में ही गई थी और तब इसकी कोई वजह नहीं नजर आ रही थी। बाद में कैदी का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कुंवर सिंह को 2016 में एक मर्डर केस में दोषी पाया गया था। उसे 6 जुलाई 2018 को मंडोली जेल भेजा गया था। डीजी जेल संदीप गोयल ने बताया था कि दिल्ली की जेलों में अब तक 23 कैदी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अस्पताल में नहीं मिला उपचार तो व्यक्ति ने की खुदकुशी, सदमे में गई पिता की जान

Sun Jun 28 , 2020
कोलकाता। कोरोना संक्रमण काल में अन्य रोगों से पीड़ित रोगियों की अनदेखी का मामला एक बार फिर सामने आया है। राजधानी कोलकाता के हरिदेवपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में दर्द से छटपटा रहे रोगी को सारा दिन बैठाए रखने के बाद इलाज नहीं किया गया। व्यक्ति दर्द से इतना […]

Breaking News

Recent Posts