- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- India’s Best Dancer Celebrates Independence Day With ‘Azadi Special’ Episode And Gives A Warm Welcome To Sonu Sood As Guest.
किरण जैन, मुंबई26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के आगामी एपिसोड की थीम देशभक्ति होगी। यहां सोनू सूद बतौर मेहमान नजर आएंगे।
डांस बेस्ड रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में इस बार ‘आजादी स्पेशल’ एपिसोड के साथ स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया जाएगा। जिसमें बतौर गेस्ट सोनू सूद नजर आएंगे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों की मदद करके लोगों का दिल जीत चुके सोनू ने शो के प्रतिभागियों की परफॉर्मेंस को खूब सराहा।
सोनू को शो में एक एक्ट खूब पसंद आया, जो उनके दिल को छू गया। इसे रायपुर से आए मुकुल जैन ने अपने कोरियोग्राफर प्रतीक के साथ मिलकर पेश किया था। उन्होंने एक गाने पर परफॉर्म किया, जिसमें ‘जय जवान, जय किसान’ की भावना को डांस के जरिए दिखाया गया।
परफॉर्मेंस देख भावुक हो गए सोनू
मुकुल की परफॉर्मेंस देखने के बाद तीनों जजों (गीता कपूर, मलाइका अरोरा और टेरेंस लुइस) ने खड़े होकर इस एक्ट का सम्मान किया। इसी दौरान वहां मौजूद सोनू सूद भी भावुक हो गए। सोनू ने कहा, ‘जब लोग अपना करियर चुनते हैं, तो इसके पीछे एक वजह होती है या कोई ऐसा शख्स होता है, जो आप को प्रभावित करता है।’
सोनू ने दोनों कंटेस्टेंट की तारीफ की
आगे उन्होंने कहा, ‘जैसे जब आप किसी एक्टर को देखते हैं, तो संभवतः आप उससे प्रभावित होते हैं। आज आप दोनों (मुकुल और प्रतीक) ने बहुत-से लोगों को प्रेरित किया है, जो आपसे कुछ ना कुछ सीखेंगे, और आप भी वही कीजिए जो आप कर रहे हैं।’
सोनू ने बताई किसान की मदद की कहानी
इसके बाद सोनू ने बताया कि उन्होंने किस तरह एक किसान के साथ-साथ पूरे गांव की मदद करते हुए उन्हें एक ट्रैक्टर गिफ्ट किया था। उन्होंने कहा, ‘मैंने एक वीडियो देखा, जिसमें किसान अपनी दो बेटियों को हल में लगाकर खेत जोत रहा था। तो मैंने उस किसान नागेश्वर राव को कॉल किया, जो तिरुपति (आंध्र प्रदेश) के पास बसे चित्तूर में रहते हैं।’
‘उनकी बातों से वो काफी खराब परिस्थिति में लग रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि मैं खेती के लिए मवेशियों का इंतजाम कर दूं तो वो उनके साथ काम कर पाएंगे। लेकिन मैंने उन्हें ट्रैक्टर देने का वादा किया।’
दो दिन में किसान को ट्रैक्टर मिल गया
‘उस वक्त लॉकडाउन चल रहा था लेकिन मैंने अपने दोस्त से ट्रैक्टर की व्यवस्था करने को कहा और सिर्फ 2 दिनों में उस किसान को ट्रैक्टर मिल गया। इसके बाद उस किसान की बेटियां काफी भावुक हो गईं, क्योंकि उनके पास खेती का कोई सामान नहीं था। हालांकि मैंने उनसे यह वादा लिया है कि वो गांव के दूसरे लोगों को भी यह ट्रैक्टर इस्तेमाल करने देंगे।’

शो की जज मलाइका अरोड़ा के साथ सोनू सूद।
0
