Harayan Crime News: ATM Robbers Escape From Mumbai Police Custody In Delhi | एटीएम काटने वाले गिरोह के दो बदमाश मुंबई पुलिस की कस्टडी से हुए फरार

फरीदाबादएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • फरीदाबाद से मुंबई प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई थी मुंबई पुलिस
  • वापिस लेकर लौटी तो दिल्ली स्थित होटल से हो गए फरार

एटीएम काटने वाले गिरोह के दो बदमाश मुंबई पुलिस की कस्टडी से फरार हो गए हैं। ये बदमाश पहले फरीदाबाद में पकड़े गए थे। इन्होंने दिल्ली एनसीआर, यूपी और महाराष्ट्र में दस से अधिक वारदात को अंजाम देने की बात कबूली थी। इस पर मुंबई पुलिस फरीदाबाद पुलिस से संपर्क कर प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई थी। मंगलवार की रात उन्हें वापस फरीदाबाद ला रही थी। दिल्ली के होटल में रूके बदमाशों ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

बता दें कि फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने गांव सोफ्ता, गदपुरी जिला पलवल निवासी आरोपी इरफान, निसार और हसनपुर चौक निवासी मुकेश 22 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन आरोपियों ने फरीदाबाद में तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके अलावा दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र में भी घटनाएं की थी।

ये गैस कटर से एटीएम काटकर उठ ले जाते हैं। आरोपी इरफान व निसार को मुंबई पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर जलगांव (महाराष्ट्र) लेकर गई थी। 18 अगस्त को इन दोनों आरोपियों को फरीदाबाद नीमका जेल में बंद कराने के लिए मुंबई पुलिस आ रही थी। रात को दिल्ली बदरपुर थाना एरिया के मून साइन इन होटल होटल में रुके थे। रात में दोनों मुंबई पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। फरीदाबाद और मुंबई पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sharpshooter plotting to murder Salman Khan arrested; accused did a recce around the actor’s residence in January   : Bollywood News

Wed Aug 19 , 2020
A sharpshooter who is said to have been plotting to murder actor Salman Khan has been arrested and is currently lodged in a prison in Rajasthan. The sharpshooter of the Lawrence Bishnoi gang is allegedly involed in the murder of a Faridabad resident in June.  The accused Rahul alias Sanga […]

Breaking News

Recent Posts