Fact check : Pictures of PM Modi being viral with ducks, which are being shared with the epidemic, emerged 8 years old in the investigation. | बतखों के साथ पीएम मोदी की वायरल हो रही जिन तस्वीरों को महामारी से जोड़कर शेयर किया जा रहा, पड़ताल में 8 साल पुरानी निकलीं

  • Hindi News
  • No fake news
  • Fact Check : Pictures Of PM Modi Being Viral With Ducks, Which Are Being Shared With The Epidemic, Emerged 8 Years Old In The Investigation.

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्या वायरल : सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो तस्वीरें वायरल हो रही है। पहली फोटो में वे पार्क मे्ं बैठकर बतखों के बीच अखबार पढ़ते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में वे कुछ बतखों की तस्वीर ले रहे हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर कई यूजर हाल ही का बताकर कोविड-19 महामारी से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

वायरल फोटो 1

वायरल फोटो 2

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस फोटो को हाल ही का बताकर ट्वीट किया गया

कांग्रेस के बाद ट्विटर पर अन्य यूजर ने भी फोटो को इसी दावे के साथ शेयर किया

फैक्ट चेक पड़ताल

  • पड़ताल की शुरुआत में हमने पीएम मोदी का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल चेक किया। 23 अगस्त को इस हैंडल से मोर के साथ पीएम का एक वीडियो शेयर किया गया है। लेकिन, बतखों के साथ वायरल हो रही फोटो पिछले एक माह में ट्वीट नहीं हुई है।
  • फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से Sunday Guardian की वेबसाइट पर MADHAV NALAPAT का एक लेख मिला।
  • Sunday Guardian के इस लेख में पीएम मोदी की वायरल हो रही पहली फोटो से मिलती जुलती फोटो मिली। बैकग्राउंड एक जैसा ही है। हमने इन दोनों तस्वीरों का मिलान किया।
8 साल पुराने ब्लॉग की फोटो में पीएम मोदी जो किताब पढ़ते दिख रहे हैं। वही किताब वायरल हो रही फोटो ( जिसमें मोदी अखबार पढ़े रहे हैं) में बगल में रखी दिख है। जाहिर है फोटो एक ही समय खींचे गए हैं।

8 साल पुराने ब्लॉग की फोटो में पीएम मोदी जो किताब पढ़ते दिख रहे हैं। वही किताब वायरल हो रही फोटो ( जिसमें मोदी अखबार पढ़े रहे हैं) में बगल में रखी दिख है। जाहिर है फोटो एक ही समय खींचे गए हैं।

  • MADHAV NALAPAT का यही लेख उनके ब्लॉग पर भी 8 जनवरी, 2020 को पब्लिश किया गया है। इस ब्लॉग में वो दोनों ही फोटो हैं, जो वायरल हो रही हैं। जाहिर है तस्वीरें 8 साल पुरानी हैं। और इनका कोविड-19 महामारी से कोई संबंध नहीं है।

निष्कर्ष : बतखों के साथ पीएम मोदी की तस्वीरें आठ साल पुरानी हैं। इनका कोविड-19 महामारी से कोई संबंध नहीं है।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“If a show like Money Heist were to be made as an Indian adaption, I would love to be a part of it” – Tinaa Dattaa : Bollywood News

Sat Aug 29 , 2020
Actress Tinaa Dattaa has over the years portrayed various characters across different mediums, showing a unique and diverse shade each time. The actress who is all set to play a very different role in her upcoming webshow Naxalbari, states that she would love to take up more challenging roles in […]

Breaking News

Recent Posts