अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजबूती से सोना चांदी के भाव लुढ़के

नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में बीते सप्ताह आई मजबूती की वजह से विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर सोने-चांदी में नरमी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर का सोना वायदा पिछले सप्ताह 567 रुपये यानी 1.09 फीसदी टूटकर सप्ताहांत पर 51,448 रुपये प्रति दस ग्राम  रहा। चांदी का सितम्बर वायदा 1,091 रुपये यानी 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 65,976 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। 

समीक्षाधीन सप्ताह में लंदन में सोना हाजिर 24.07 डॉलर चमककर सप्ताहांत पर 1964.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 25.6 डॉलर की बढ़त के साथ 1,972.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतररष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.75 डॉलर यानी मजबूत हुई और सप्ताहांत पर 27.52 डॉलर प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह भारतीय रुपया करीब दो फीसदी मजबूत हुआ। सप्ताह के दौरान यह 144 पैसे मजबूत हुआ और अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर 73.40 रुपये  प्रति डॉलर रहा।

यह खबर भी पढ़े: अनलॉक-4.0 : देश भर की मेट्रो सेवाएं 7 सितम्बर से शुरू होंगीं

यह खबर भी पढ़े: रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर ग्रुप का रिटेल कारोबार 24,713 करोड़ रुपये में खरीदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Roof colapsed on 4 Innocent children newr jhalawar, Rajasthan latest news update | 4 मासूम बच्चे बारिश से बचने जिस छत के नीचे गए, वही उनके सिर पर गिरी; दो की मौत, तीन गंभीर

Sun Aug 30 , 2020
झालावाड़33 मिनट पहले कॉपी लिंक बच्चे पशु चराते हुए भारी बारिश के कारण छात्रावास के अंदर घुस गए थे। हालत गंभीर होने के कारण एक को बांसवाड़ा रेफर कर दिया गया कुछ दिन पहले यहां एक लड़की की करंट लगने से मौत हो गई थी जिले के कुशलगढ़ शहर में […]

Breaking News

Recent Posts