पाकिस्तान क्रिकेट टीम
– फोटो : ट्विटर
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर Free में
कहीं भी, कभी भी।
70 वर्षों से करोड़ों पाठकों की पसंद
इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले पाकिस्तानी खेमे में उस वक्त उथल-पुथल मच गई थी, जब 10 खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने सभी 29 खिलाड़ियों की दोबारा कोविड-19 जांच कराने का फैसला लिया है। पाकिस्तान की टीम 28 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, उससे पहले यह टेस्ट 26 जून यानी शुक्रवार को कराए जाएंगे।
मोहम्मद हफीज की वजह लिया गया फैसला
दरअसल, बोर्ड द्वारा कराए गए कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद टीम के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्द हफीज ने जब अपना निजी परीक्षण करवाया तो वह पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हफीज की उस निगेटिव रिपोर्ट को आधार बनाकर सारे खिलाड़ियों का दोबारा कोरोना टेस्ट करवाने जा रही है। साथ ही साथ बोर्ड ने यह भी दावा किया है कि किसी भी खिलाड़ी में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं है, हालांकि जिन खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें सेल्फ आइसोलेशन में रहने के आदेश दिए जा चुके हैं।
ये खिलाड़ी पाए गए थे पॉजिटिव
फखर जमां, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, वहाब रियाज और वहाब रियाज की रिपोर्ट 23 जून को पॉजिटिव आई है, इसके एक दिन पहले हसन अली, हारिस रऊफ और शादाब खान भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे जबकि उस्मान शिनवारी और इमाद वसीम स्वस्थ्य बताए गए थे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने मोहम्मद हफीज पर नाराजगी जाहिर की है। सूत्रों की माने तो वसीम खान ने फोन लगाकर हफीज को अपनी कोरोना रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए लताड़ा। वसीम का कहना था कि, ‘हफीज की इस हरकत से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सवालिया निशान खड़े किए जाएंगे।’ जवाब में पाक ऑलराउंडर ने भी अपना पक्ष रखा है। 39 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह बेहद तनाव से गुजर रहे थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद परिवार भी बेहद चिंतित था, इसलिए दोबारा टेस्ट करवाने का फैसला लिया गया, मैं बस अपनी और परिवार की सलामती चाहता था, निगेटिव आने के बाद मैंने बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क साधा, लेकिन संतोषप्रद जवाब न मिलने के बाद परीक्षण सार्वजनिक करना पड़ा।
- ओपनर: आबिद अली, फखर जमां, इमाम उल हक और शान मसूद
- मध्यक्रम: अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम (टेस्ट उपकप्तान और टी-20 के कप्तान), असद शफीक, फवाद आलम, हैदर अली, इफ्तिकार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक
- विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान और सरफराज अहमद
- पेसर्स: फहीम अशरफर, हारिस रऊफ, इमरान खान, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सोहेल खान, उस्मान खान शिनवारी और वहाब रियाज
- स्पिनर्स: इमाद वसीम, काशिफ भट्टी, शादाब खान और यासिर शाह
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अगस्त में खेली जाने वाली इन सीरीज के लिए अभी तक तारीखों का एलान नहीं किया है, लेकिन इंग्लैंड पहुंचने के बाद पाक खिलाड़ियों को क्वारंटीन पीरियड पूरा करना होगा, उसके बाद ही खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास करने उतर पाएंगे। आठ जुलाई से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच शुरू हो रही सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो रही है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज के बाद तीन टी-20 मैच भी खेले जाएंगे। जैव सुरक्षित वातावरण में होने वाले इन मैच के दौरान स्टेडियम खाली होंगे। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर स्टेडियम खाली ही रहेंगे।

हफीज से नाराज पीसीबी
मोहम्मद हफीज

इन 29 खिलाड़ियों का होगा टेस्ट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
– फोटो : ट्विटर
- ओपनर: आबिद अली, फखर जमां, इमाम उल हक और शान मसूद
- मध्यक्रम: अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम (टेस्ट उपकप्तान और टी-20 के कप्तान), असद शफीक, फवाद आलम, हैदर अली, इफ्तिकार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक
- विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान और सरफराज अहमद
- पेसर्स: फहीम अशरफर, हारिस रऊफ, इमरान खान, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सोहेल खान, उस्मान खान शिनवारी और वहाब रियाज
- स्पिनर्स: इमाद वसीम, काशिफ भट्टी, शादाब खान और यासिर शाह
तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलेगा पाकिस्तान
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
– फोटो : social Media
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अगस्त में खेली जाने वाली इन सीरीज के लिए अभी तक तारीखों का एलान नहीं किया है, लेकिन इंग्लैंड पहुंचने के बाद पाक खिलाड़ियों को क्वारंटीन पीरियड पूरा करना होगा, उसके बाद ही खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास करने उतर पाएंगे। आठ जुलाई से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच शुरू हो रही सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो रही है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज के बाद तीन टी-20 मैच भी खेले जाएंगे। जैव सुरक्षित वातावरण में होने वाले इन मैच के दौरान स्टेडियम खाली होंगे। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर स्टेडियम खाली ही रहेंगे।
Source link
Thu Jun 25 , 2020
Cyclone Amphan, which battered south Bengal and especially the Sunderbans, has brought the focus back again on how mangrove forests save the fragile coastal West Bengal ecosystem. At a time when both government and non-government agencies are emphasising stepping up the plantation of mangrove forests to save the ecologically sensitive […]