बंगाल के सभी दुर्गा पूजा समिति को दी जाएगी 50 हजार रुपये की मदद : ममता Mamta Banerjee big announcement 50 thousand rupees will be given to all Durga Puja committee of Bengal

ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के सभी दुर्गा पूजा समिति को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद करेगी.

mamata banerjee

ममता बनर्जी (Photo Credit: न्यूज नेशन)

नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा से पहले एक बड़ा ऐलान किया है. ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के सभी दुर्गा पूजा समिति को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद करेगी. इतना ही नहीं, ममता बनर्जी ने कहा कि दमकल विभाग, कोलकाता नगर निगम, अन्य नगर निकाय और पंचायत दुर्गा पूजा के दौरान अपनी-अपनी सेवाओं के लिए किसी भी समिति से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लेगा.

ये भी पढ़ें- दिल्ली: रिटायर्ड Navy ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

बता दें कि पूरे पश्चिम बंगाल में करीब 37 हजार दुर्गा पूजा समिति हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘कोविड महामारी के चलते यह हम सभी के लिए कठिन समय रहा है. हमने राज्य की प्रत्येक दुर्गा समिति को पचास-पचास हजार रुपये उपलब्ध कराने का निर्णय किया है. हमने यह भी निर्णय किया है कि कलकत्ता विद्युत आपूर्ति निगम और राज्य विद्युत बोर्ड पूजा समितियों को 50 प्रतिशत छूट उपलब्ध कराएंगे.’’

ये भी पढ़ें- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज, कहा- किसानों से ज्यादा दिल्ली के छोले भटूरे की चिंता

बनर्जी ने समितियों से कहा कि वे महामारी के मद्देनजर खुले पंडाल लगाने की तैयारी करें और सुनिश्चित करें कि पंडालों में लोग मास्क लगाकर आएं. मुख्यमंत्री ने राज्य के 75 हजार हॉकरों को दो-दो हजार रुपये की मदद देने की भी घोषणा की क्योंकि लॉकडाउन की वजह से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है.

संबंधित लेख



First Published : 24 Sep 2020, 07:51:15 PM

For all the Latest States News, West Bengal News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

babar qadri: শ্রীনগরে বন্দুকবাজের গুলিতে নিহত কাশ্মীরি আইনজীবী বাবর কাদরি - kashmiri lawyer babar qadri shot dead in srinagar by gunmen

Thu Sep 24 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: বৃহস্পতিবার সন্ধ্যায় অজ্ঞাতপরিচয় বন্দুকবাজের হামলায় শ্রীনগরে নিহত হয়েছেন কাশ্মীরের নামী আইনজীবী, টিভি ডিবেট প্যানেলিস্ট, বাবর কাদরি। শ্রীনগরের হাওল এলাকায় কাশ্মীরি এই আইনজীবীকে গুলি করে বন্দুকধারীরা। ঘটনার পর শ্রীনগরের শের-ই-কাশ্মীর ইনস্টিটিউট অফ মেডিক্যাল সায়েন্সেস (SKIMS) হাসপাতালে তাঁকে নিয়ে গেলে, চিকিত্‍‌সকেরা মৃত বলে ঘোষণা করেন। পুলিশ সূত্রে খবর, […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts