Captain Amarinder said – Rahul Gandhi will discuss the challenge of Home Minister Amit Shah in Parliament | गृहमंत्री अमित शाह के चैलेंज पर कैप्टन अमरिंदर बोले-राहुल गांधी संसद में चर्चा जरूर करेंगे

  • हिंसक झड़प को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा था-नरेंद्र मोदी वास्तव में ‘सरेंडर मोदी’ हैं
  • रविवार को अमित शाह ने कहा था-संसद होनी है…चर्चा करनी है आइए, चर्चा करेंगे कौन चर्चा करने से डरता है

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 05:36 PM IST

चंडीगढ़/जालंधर. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार किया है। कैप्टन गृहमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, ‘हमें विश्वास है कि राहुल गांधी संसद में अपनी बात रखेंगे और सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे’। दरअसल, इन दिनों भारत और चीन के बीच चल रहे लद्दाख सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों में तनाव चरम पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चैलेंज करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा था कि 1962 से अब तक की स्थिति पर संसद में चर्चा के दौरान दो-दो हाथ हो ही जाए। वह किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने में पीछे हटने वाले नहीं हैं।

हाल में ही लद्दाख सीमारेखा पर भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी वास्तव में ‘सरेंडर मोदी’ हैं। राहुल गांधी ने ये बयान पीएम मोदी के उस बयान पर दिया था, जिसमें पीएम ने कहा था कि चीन हमारी सीमा रेखा में न घुसा है, न घुसा था और न ही उसने हमारी कोई जमीन कब्जा रखी है।

इस पर रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कभी भी संसद में इस मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन जिस समय सैनिक चीन का सामना कर रहे हैं, उस समय ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिनसे पाकिस्तान और चीन का आत्मविश्वास भारत के प्रति बेहतर नजर आए।
एक न्यूज एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू के दौरान जब गृहमंत्री अमित शाह से लद्दाख की मौजूदा स्थित के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर अभी किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से मना कर दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के सरेंडर मोदी वाले बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि, ‘संसद होनी है…चर्चा करनी है आइए, चर्चा करेंगे कौन चर्चा करने से डरता है। 1962 से अब तक की स्थिति पर चर्चा के दौरान दो-दो हाथ हो ही जाए। लेकिन जब भारत-चीन सीमा पर देश के जवान संघर्ष कर रहे हों और इस दौरान सरकार स्टैंड लेकर ठोस कदम उठा रही है उस समय उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जिससे पाकिस्तान या चीन को खुशी हो’।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bengal govt set to market ‘Arogya Sandesh’ to boost immunity amid Covid-19 pandemic - india news

Mon Jun 29 , 2020
Sweet-loving Bengalis have something to cheer about in Covid-19 time as the West Bengal government decided to come out with a ‘sandesh’ which will contain honey from Sundarbans and increase immunity, an official said on Sunday. Cotton cheese made from cow milk will be mixed with pure honey from the […]

Breaking News

Recent Posts