Kolkata Kalighat temple opened to devotees after 100 days, Kolkata News in Hindi

1 of 1

Kolkata Kalighat temple opened to devotees after 100 days - Kolkata News in Hindi




कोलकाता। कोरोनावायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते लगभग 100 दिनों से बंद कोलकाता का प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अंतत: बुधवार को खोल दिया गया। मंदिर के कपाट सुबह छह बजे खोल दिए गए, जहां भक्तों ने कड़े दिशा-निर्देशों का पालन करके दर्शन किए।

कालीघाट मंदिर के सूत्रों के अनुसार, श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सैनिटाइजिंग टनल से गुजरना होगा। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश वर्जित रहेगा।

मंदिर दो शिफ्ट में खुलेगा। सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और फिर शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक। एक बार में केवल 10 लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

सूत्रों ने कहा कि नए नियम अनुसार सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य है, कोई भी श्रद्धालु मंदिर के देवता को नहीं छू सकता और न ही परिसर के अंदर प्रसाद बांट सकता है।

कालीघाट एक शक्तिपीठ है। मान्यता के अनुसार मां सती के दाये पैर की कुछ अंगुलिया इसी जगह गिरी थीं। आज यह जगह काली भक्तों के लिए सबसे बड़ा मंदिर है। पश्चिम बंगाल के अलावा देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु मां काली के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।

–आईएएनएस

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kolkata Kalighat temple opened to devotees after 100 days



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Viral Video Of Bihar Police Constable for Stealing Fuel from Parked Car In Chhapra | गश्ती गाड़ी से पेट्रोल चुरा रहा था सिपाही, वीडियो वायरल होते ही एसपी ने भेजा जेल

Wed Jul 1 , 2020
पुलिस जवान की पहचान होमगार्ड वकील राय के रूप में हुई है, जो महिला थाने में ड्राइवर का काम करता था जवान आए दिन गाड़ी से पेट्रोल चुराकर बेच देता था, कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर एसपी को भेज दिया दैनिक भास्कर Jul 01, 2020, 03:18 PM IST छपरा. […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts