Jammu Kashmir: Encounter between security forces and terrorist in Srigufwara area of Anantnag | अनंतनाग जिले के श्रीगुफवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी ढेर किए; 2 दिन में 5 मार गिराए

  • मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे, एक पाकिस्तानी था
  • रविवार को सोपोर में हुए एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए थे

दैनिक भास्कर

Jul 13, 2020, 12:29 PM IST

अनंतनाग. यहां श्रीगुफवाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी मार गिराए। इनमें से एक पाकिस्तानी था। आतंकियों के छिपे होने के इनपुट पर आर्मी और पुलिस के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, इस बीच दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इससे पहले रविवार को सोपोर के रेबन इलाके में सिक्योरिटी फोर्सेज ने 3 आतंकी मार गिराए थे। इनमें एक लश्कर-ए-तैयबा का उस्मान था। वह पिछले दिनों सोपोर में सुरक्षाबलों पर हमले में शामिल था। उस हमले में एक जवान शहीद हो गया और एक नागरिक की मौत हुई थी।

बांदीपोरा में आतंकियों के 4 मददगार गिरफ्तार
सुरक्षाबलों ने रविवार को चंदरगीर और साधुनारा इलाकों में ये कार्रवाई की। आतंकियों के मददगारों के पास 2 ग्रेनेड, एके-47 राइफल और 25 राउंड गोलियां मिली हैं।

इस महीने 6 एनकाउंटर, 11 आतंकी ढेर

तारीख जगह आतंकी मारे गए
2 जुलाई मालबाग (श्रीनगर) 1
4 जुलाई अर्राह (कुलगाम) 2
7 जुलाई गोसू (पुलवामा) 1
11 जुलाई नौगाम (कुपवाड़ा) 2
12 जुलाई सोपोर (बारामूला) 3
13 जुलाई श्रीगुफवाड़ा (अनंतनाग) 2

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक की मौत मामले में राज्यपाल ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Mon Jul 13 , 2020
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का शव फंदे से लटकते हुए हालत में बरामद होने के मामले में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।  राज्यपाल ने सोमवार को […]

Breaking News

Recent Posts