कोलकाता। कोलकाता में फ्लाईओवरों पर पतंगबाजी की वजह से हुई दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अब इन क्षेत्रों में निगरानी के लिए ड्रोन उड़ाना शुरू किया गया है। कोलकाता पुलिस की ओर से शनिवार को बताया गया है कि महानगर के विभिन्न फ्लाईओवर क्षेत्रों में पतंग की डोर में गर्दन फंसने की वजह से कई दुर्घटनाएं हुई हैं जिसमें मोटरसाइकिल सवार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। इन क्षेत्रों में पतंगबाजी करने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाती है, लेकिन इस पर लगाम नहीं लग पाती। इसलिए अब फ्लाईओवर वाले क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भी पश्चिम बंगाल सरकार से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है और पूछा है कि आखिर फ्लाईओवर पर पतंग की वजह से एक के बाद एक दुर्घटनाएं हो रही है लेकिन इसे रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है बताएं।
यह खबर भी पढ़े: मान्यता प्राप्त विद्यालय फीस में देंगे 20 प्रतिशत की छूट
यह खबर भी पढ़े: एक साल बाद अमेरिका से आई शिक्षिका की संविदा बरकरार, छात्राओं का भविष्य अंधकार में डालने का प्रयास

