Sushant singh rajput Shooting In Rajasthan Jaipur and dholpur,, Sucide Case at bandra residence, latest News Update | जब चंबल के डाकू बने सुशांत गोली लगने के बाद सड़क पर घूमते दिखे, जयपुर में टूरिस्ट गाइड का किरदार निभाया था

  • फिल्म शुद्ध देसी रोमांस की पूरी शूटिंग जयपुर परकोटे और राजस्थान के कई हिस्सों में की गई थी
  • सोनचिड़िया फिल्म की शूटिंग के लिए करीब 1 महीने तक धौलपुर में रुके थे सुशांत सिंह राजपूत

दैनिक भास्कर

Jun 14, 2020, 04:59 PM IST

जयपुर. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। रविवार को उन्होंने मुंबई में अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। 8 जून को उनकी मैनेजर दिशा सलियन ने भी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था। इसके साथ कई फिल्मों के सिलसिले में सुशांत राजस्थान भी आए। उनकी एक फिल्म शुद्ध देसी रोमांस की पूरी शूटिंग ही जयपुर परकोटे और राजस्थान के कई हिस्सों में हुई थी।

नाहरगढ़ के किले पर शुद्ध देसी रोमांस फिल्म के कई सीन फिल्माए गए थे।

2018 में हुई थी सोनचिड़िया फिल्म की शूटिंग

इसके साथ फिल्म सोनचिड़िया की शूटिंग के लिए भी 2018 के मार्च-अप्रेल में सुशांत धौलपुर पहुंचे थे। यह फिल्म चंबल के डाकुओं से संबंधित थी। इसकी शूटिंग के लिए सुशांत धौलपुर में करीब 1 महीने रुके थे। इस दौरान उन्होंने धौलपुर के आसपास गांवों में शूटिंग की थी। एक सीन में वे धौलपुर के पुराना शहर में पुलिस की गोली लगने से घायल होकर सड़कों पर घूमते दिखे थे। यहां एक अस्पताल की परिवार नियोजन कल्याण वैन को छीन कर भागते हैं। इसके बाद छोटी बच्ची सोनचिड़िया की अभिनेत्री भूमि पेडणेकर के साथ अस्पताल पहुंचते हैं। अस्पताल में ही पुलिस की फायरिंग से सुशांत सिंह की मौत हो जाती है।

धौलपुर में 3 अप्रैल 2018 को फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद कुछ लोगों सुशांत को साफा बांधने पहुंचे थे।

सन् 2013 में आई फिल्म शुद्ध देसी रोमांस फिल्म की पूरी शूटिंग की जयपुर परकोटे में हुई थी। इसमें सुशांत ने एक टूरिस्ट गाइड का रोल निभाया था। उनके साथ इस फिल्म में परिणिति चौपड़ा और वाणी कपूर ने भी काम किया था। इस फिल्म के गाने जोधपुर के मेहरानगढ़ किले पर भी फिल्माए गए थे।

जयपुर के जल महल के सामने की तस्वीर। फिल्म में सुशांत ने जयपुर में एक गाइड की भूमिका निभाई थी। 
जोधपुर के मेहरानगढ़ किले पर फिल्म के गाने की शूटिंग हुई थी।
फिल्म शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग जयपुर में हुई थी।
सुशांत राजस्थान लड़के के किरदार में नजर आए थे।
शूटिंग के लिए धौलपुर पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडणेकर का किया गया था स्वागत।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PANGA is a progressive and touching sports drama that works thanks to its plot, execution, some fine moments and of course the superlative performance of Kangana Ranaut.

Sun Jun 14 , 2020
A small track in Priyanka Chopra-starrer MARY KOM [2014] dealt with the protagonist returning back to boxing after motherhood. It gave a nice insight of what women go through when they make a comeback in sports after giving birth and how it’s tough for them not just physically but more […]

Breaking News

Recent Posts